![]()
सीकर जिले में 22 साल की युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने के बाद आरोपी युवक ने युवती को मिलने के लिए बुलाया और फिर उसके साथ कई बार रेप किया। अब आरोपी युवक युवती को धमकी भी दे रहा है। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है। 22 साल की युवती ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि वह पहले परीक्षा की कोचिंग करने के लिए सीकर जिले में आई थी और फिर यहां पर ही नौकरी करना शुरू कर दिया। इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती एक युवक के साथ हुई। बातचीत करने के बाद उसने युवती को मिलने के लिए बुलाया। उसने सीकर सहित कई अन्य जगहों पर युवती के साथ रेप किया। आरोपी युवती को कहता था कि वह उससे शादी करेगा। जब भी वह आरोपी युवक को शादी करने की बात कहती तो आरोपी कहता कि जल्द ही शादी करेगा। लेकिन अब उसने शादी करने से मना कर दिया और युवती को ही धमकी दे रहा है कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसकी बदनामी कर देगा। पुलिस ने एससी एसटी एक्ट, रेप सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है।
इंस्टाग्राम पर दोस्ती,22 साल की युवती से रेप:आरोपी ने शादी करने का झांसा दिया,अब दे रहा धमकी
Leave a comment