बुआ के हाथों में भतीजी की तड़प-तड़प कर मौत:ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर किया हंगामा, भाग रहे डंफर चालक को पुलिस ने पकड़ा

Actionpunjab
3 Min Read




आगरा में थाना अछनेरा स्थित रुनकता गोपऊ मार्ग पर सड़क हादसा हो गया। इसमें सड़क पार कर रही 5 वर्षीय बच्ची की डंफर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट देख लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रख जाम लगा कर करीब दो घंटे तक हंगामा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर कार्रवाई का आश्वाशन दिया। इसके बाद परिजनों ने सड़क से शव को हटाया। मामला थाना अछनेरा का है।
पिता पुष्पेंद्र ने बताया-बेटी उन्नती की बुआ सड़क पार कंडे थाप रही थी। बेटी सड़क के दूसरी तरफ खड़ी थी। इसके बाद वो सड़क पार कर बुआ के पास जा रही थी, तभी रुनकता की ओर से आ रहा फिरोजाबाद नंबर डंफर ने बेटी को टक्कर मार दी। डंफर काफी स्पीड से आ रहा था। जिससे उसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मेरी दो बेटी है, जिसका एक्सीडेंट हुआ है उसका नाम उन्नती था, इसकी उम्र 5 साल है। इससे एक छोटी बेटी भी पूर्वी जिसकी उम्र 2 साल है। बुआ ने बताया- मैं सड़क के उस पार कंडे थाप रही थी। इसी दौरान भतीजी मेरे पास आने को हुई। मेने उससे मना भी किया गाड़ी चल रही है। लेकिन वो नहीं मानी और सड़क पार करते समय तेज ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी तौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद डंपर चालक ने भागने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीणों ने उसे मौके पर पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दी। पुलिस के आश्वासन पर सड़क से हटाया शव सड़क हादसे के बाद गांव के लोगों ने जाम लगा कर हंगामा किया। उन्होंने पुलिस को बताया कि टोल बचाने के लिए यहां से बड़ी संख्या में वाहन निकलते है। जिसकी वजह से इस सड़क पर आए दिन घटनाए होती है। सबसे पहले यहां बैरिकेडिंग की जाए। जिससे हादसे न हो। इसके अलावा पीड़ित परिवार को उचीत मुआवजा दिया जाए। इसके बाद पुलिस ने दोनों मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद सड़क पर लगा जाम खुलवाया जा सका।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *