संगरूर में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा:लुटेरा-चोर गिरोह बेनकाब, पुलिस ने 7 आरोपी पकड़े; हथियार और सामान बरामद

Actionpunjab
1 Min Read




संगरूर जिले में पुलिस ने एक चौकीदार के ब्लाइंड मर्डर का मामला सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में लुटेरों और चोरों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला भवानीगढ़ के वेयरहाउस के गोदामों से मोहन नगर में चौकीदार रामजी सिंह की हत्या से जुड़ा है। संगरूर के एसएसपी सरताज सिंह चहल ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को 7 अप्रैल को सूचना मिली थी कि बालद कलां निवासी रामजी सिंह एक प्लॉट में ड्रिलिंग मशीन की रखवाली कर रहा था। SSP बोले- वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद 6-7 अप्रैल की रात अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या कर दी थी। एसएसपी चहल ने बताया कि आरोपियों से घटना में इस्तेमाल किया गया एक कैंटर, एक स्प्लेंडर बाइक, चोरी के 4 लोहे के पाइप, एक झंडा और मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। जांच के दौरान पुलिस ने असनेह पाठक, सूरज कुमार, रविंदर कुमार, मनु वर्मा नीतीश कुमार, मुन्ना कुमार और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनसे गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे कई और अहम खुलासे होने की संभावना है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *