इसराना से मतलौड़ा तक बने सीधी सड़क:SDM से मिले ग्रामीण, बोले- 20KM कम होगा सफर, अब पानीपत होकर जा रहे

Actionpunjab
2 Min Read




सोमवार को पानीपत जिले के इसराना के ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपमंडल इसराना से मतलौड़ा तक सीधी सड़क बनाने की मांग को लेकर एसडीएम नवदीप सिंह नैन को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बीजेपी के पूर्व जिला प्रधान धर्मपाल जागलान ने किया। ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में इसराना और मतलौड़ा के बीच आवागमन के लिए लोगों को पानीपत होकर जाना पड़ता है, जिससे लगभग 50 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। यह दोनों स्थान एक ही विधानसभा क्षेत्र में आते हैं। मतलौड़ा के लोगों को आना पड़ा है इसराना धर्मपाल जागलान ने कहा कि मतलौड़ा के निवासियों को अपने कार्यों के लिए एसडीएम इसराना के पास आना पड़ता है। इसी तरह, इसराना के लोगों को हल्का इसराना के विधायक और हरियाणा के पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार से मिलने के लिए उनके पैतृक निवास मतलौड़ा जाना पड़ता है। घटकर रह जाएगी 20 किलोमीटर दूरी प्रतिनिधिमंडल ने तर्क दिया कि सीधी सड़क बनने से यह दूरी घटकर मात्र 20 किलोमीटर रह जाएगी। इससे दोनों ओर के लोगों को आने-जाने में काफी सुविधा होगी और उनके निजी कार्यों में लगने वाला समय भी बचेगा। उन्होंने मंत्री कृष्ण लाल पवार से भी इस मांग पर विचार करने का आग्रह किया। ग्रामीणों का मानना है कि सीधी सड़क बनने से क्षेत्र में आपसी भाईचारा बढ़ेगा और विकास कार्यों को गति मिलेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *