संगरूर मंडी में केंद्र टीम ने गेहूं के सैंपल लिए:बारिश से फसल की गुणवत्ता प्रभावित; अधिकारी बोले- खरीद नियमों में ढील पर फैसला जल्द

Actionpunjab
2 Min Read




पंजाब में बेमौसम बारिश से खराब हुई गेहूं की फसल की गुणवत्ता जांचने के लिए केंद्र सरकार की टीमें राज्य के बाजारों का दौरा कर रही हैं। इन टीमों ने संगरूर जिले की विभिन्न अनाज मंडियों से गेहूं के सैंपल लिए हैं। यह दौरा पंजाब सरकार द्वारा खरीद नियमों में ढील देने की मांग के बाद किया जा रहा है। बारिश के कारण गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है, जिससे सरकारी खरीद में दिक्कतें आ रही हैं। संगरूर के डीएफएससी (DFSC) गुरप्रीत सिंह कंग ने मीडिया को बताया कि यह जांच पंजाब सरकार द्वारा मांगी गई खरीद नियमों में ढील को लेकर की जा रही है। अधिकारी बोले- 9 टीमें कर रही काम अधिकारियों के अनुसार, पूरे पंजाब में कुल 9 टीमें काम कर रही हैं। इन टीमों ने भवानीगढ़ और संगरूर मंडी से सैंपल लिए हैं और अब धुरी की ओर बढ़ रही हैं। टीमें मुख्य रूप से गेहूं में नमी की मात्रा, सिकुड़े हुए दाने और चमक में कमी की जांच कर रही हैं। किसानों का कहना है कि वे पिछले कई दिनों से अपनी फसल लेकर मंडियों में बैठे हैं, लेकिन खरीद न होने के कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है। अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया है कि सैंपल रिपोर्ट आने के बाद खरीद प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *