बेटियों को सैनिक स्कूल में पढ़ाना महंगा पड़ेगा:बीकानेर और सीकर के बालिका सैनिक स्कूल की फीस डेढ़ लाख रुपए, आय के आधार पर छूट

Actionpunjab
3 Min Read




अगर आप अपनी बेटी को राजस्थान सरकार की सैनिक स्कूल में भर्ती कराना चाहते हैं तो एक साल की फीस डेढ़ लाख रुपए देनी होगी। हालांकि आय कम है तो फीस में छूट भी मिल सकती है लेकिन इसके बाद भी सालाना खर्च करीब एक लाख रुपए के आसपास ही होगा। शिक्षा विभाग ने फीस का निर्धारण करने के साथ ही प्रवेश प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। दरअसल, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सैनिक स्कूलों में फीस निर्धारण के लिए बीकानेर के संयुक्त निदेशक कार्यालय को जिम्मेदारी दी थी। संयुक्त निदेशक कार्यालय ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा, जहां से राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजकर स्वीकृति ली गई। अलग अलग मद में फीस निर्धारण करते हुए डेढ़ लाख रुपए सालाना का खर्च तय किया गया है। इस तरह होगा फीस निर्धारण ट्यूशन फीस के रूप में स्टूडेंट्स से पचास हजार रुपए, हॉस्टल फीस के रूप में पचास हजार रुपए और डाइट फीसके रूप में चालीस हजार रुपए की वसूली की जानी है। इसके अलावा युनिफॉर्म के दो हजार रुपए सहित अन्य छोटे बड़े मदों को मिलाकर डेढ़ लाख रुपए फीस तय की गई है। इनका मिलेगी विशेष छूट राज्य सरकार ने कम आय वाले अभिभावकों को छूट देने का भी निर्णय किया है। हालांकि ये छूट सिर्फ ट्यूशन फीस में होगी। सात लाख रुपए से कम आय वाले बीपीएल व खाद्य सुरक्षाके चयनित परिवारों की बालिकाओं को फीस से मुक्त रखा गया है। वहींसात लाख से नौ लाख रुपए वार्षिकआय वाले परिवारों की स्टूडेंट्स को पचास प्रतिशत और आठ लाख से 11 लाख रुपए तक की आय वाले परिवरों की बेटियों को पच्चीस प्रतिशत की छूट दी जाएगी। ये छूट ट्यूशन फीस पर होगी, अन्य फीस यथावत रहेगी। रिजल्ट के बाद बताई फीस प्रदेश के नए बालिका सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए परीक्षा के समय फीस स्पष्ट नहीं की गई। ऐसे में हर परिवार की बेटियों ने ये एग्जाम दिया लेकिन अब अचानक फीस बताईगई है। ये भी डेढ़ लाख रुपए के आसपास है, जिससे सामान्य परिवार की बेटियों को पढ़ाना मुश्किल हो गया है। अगर पहले ही फीस का पता होना चाहिए था। प्रवेश प्रक्रिया जारी है संयुक्त निदेशक सुनीता चावला का कहना है कि स्कूल में एडमिशन के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल सरकार ने फीस तय कर दी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *