अमृतसर में लेनदेन विवाद को लेकर घर में घुसकर फायरिंग:पिता-पुत्र घायल, एक की हालत गंभीर, पुलिस जांच जारी

Actionpunjab
2 Min Read




अमृतसर के जंडियाला गुरु क्षेत्र से एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। बीती रात वरयावल रोड के पास हुई इस घटना में दो लोगों को गोली लगने की जानकारी सामने आई है। घटना में कुल तीन से चार राउंड फायर किए गए, जिनमें दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान अमृतपाल सिंह और गुरप्रीत जो आपस में पिता-पुत्र है। दोनों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि पुत्र गुरप्रीत की हालत गंभीर बनी हुई है। घर में घुसकर फायरिंग करने का आरोप पीड़ित परिवार का आरोप है कि यह पूरा विवाद करियाना स्टोर के लेन-देन से जुड़ा हुआ है। परिवार के अनुसार, लगभग 21 हजार रुपय के भुगतान को लेकर करियाना स्टोर मालिक और परिवार के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद आरोप है कि करियाना स्टोर मालिक कुछ युवकों को साथ लेकर उनके घर में घुस आया और फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक पुरानी रंजिश और पैसे का झगड़ा वहीं, पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी लेन-देन और पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। पुलिस का कहना है कि पैसे के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ, जिसके बाद एक पक्ष ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। जंडियाला गुरु के थाना प्रभारी (SHO) ने बताया कि पीड़ितों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और उसी आधार पर FIR दर्ज की जा रही है। आरोपियों की पहचान की जा रही है, हालांकि करियाना स्टोर मालिक का नाम अभी पुलिस द्वारा सार्वजनिक नहीं किया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीमों का गठन कर दिया है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *