रानियां में गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग:4 एकड़ में तैयार उपज जली, ग्रामीणों की मदद से पाया काबू

Actionpunjab
1 Min Read




सिरसा जिले में रानियां क्षेत्र के खाई शेरगढ़ गांव में गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। इस घटना में किसान शमशेर सिंह बिरड़ा की 4 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शमशेर सिंह बिरड़ा की कुल 6 एकड़ जमीन खाईशेरगढ़ से भूना रोड पर स्थित है। आग लगने से 4 एकड़ फसल पूरी तरह नष्ट हो गई, जबकि ग्रामीणों के अथक प्रयासों से 2 एकड़ फसल को जलने से बचा लिया गया। सरकार से मुआवजा देने की मांग आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि खेत सड़क किनारे होने के कारण किसी राहगीर द्वारा फेंकी गई बीड़ी या सिगरेट से आग लगी होगी। इस घटना से किसान को लाखों रुपओ का नुकसान हुआ है। किसान शमशेर सिंह बिरड़ा ने सरकार से मांग की है कि उन्हें हुए नुकसान की भरपाई के लिए उचित मुआवजा दिया जाए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *