महिला आरक्षण बिल के समर्थन में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम:जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन,डिप्टी सीएम दीया कुमारी भी रही मौजूद

Actionpunjab
1 Min Read




राजधानी जयपुर में आज प्रदेश स्तरीय “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम शहर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रहने की संभावना है।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11:30 बजे से शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत तलवार संघ की ओर से तलवारबाजी से की गई। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, महिला राज्य मंत्री मंजू बाघमार, जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, हवामहल विधानसभा क्षेत्र से विधायक बालमुकुंदाचार्य, जयपुर नगर निगम ग्रेटर की पूर्व महापौर डॉ सौम्या गुर्जर समेत काफी संख्या में महिलाएं मौजूद हैं। महिला आरक्षण बिल को लेकर संदेश देने पर फोकस इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिला आरक्षण बिल को लेकर जागरूकता बढ़ाना और महिला सशक्तिकरण का संदेश देना है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाएं शामिल होकर अपने अनुभव साझा करेंगी और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा होगी। सरकारी स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं को सामने रखा जाएगा। इसके साथ ही महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के प्रयासों पर भी जोर रहेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *