महम में कृषि मंत्री ने सुनी किसानों की समस्या:अनाज मंडी का दौरा किया, बायोमेट्रिक, गेट पास की समस्या पर अधिकारियों को दिए निर्देश

Actionpunjab
2 Min Read




हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने बुधवार को रोहतक जिले की महम अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों और आढ़तियों की बायोमेट्रिक सत्यापन और आउट गेट पास से संबंधित समस्याओं को सुना। आढ़तियों ने मंत्री को बताया कि पिछले 5-6 दिनों से अनाज से भरी गाड़ियां मंडी में खड़ी हैं, क्योंकि आउट गेट पास नहीं निकल पा रहे हैं। इससे ड्राइवर भी परेशान हैं। किसानों ने भी शिकायत की कि उनकी गेहूं की फसल 5-6 दिनों से मंडी में है, लेकिन बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं हो पा रहा है। उन्होंने मंत्री से बायोमेट्रिक साइट को जल्द चालू करवाने की गुहार लगाई। फोन पर दिए अधिकारियों को निर्देश मंत्री श्याम सिंह राणा ने मौके पर ही चंडीगढ़ के उच्च अधिकारियों से फोन पर बात की। उन्होंने किसानों और आढ़तियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही बायोमेट्रिक और आउट गेट पास की साइटें सुचारु रूप से काम करने लगेंगी। इस दौरान रोहतक के एडीसी नरेंद्र कुमार, महम के एसडीएम विपिन कुमार, मार्केट कमेटी सचिव दीपक कुमार और खरीद एजेंसियों के अधिकारी भी मौजूद रहे। कृषि मंत्री राणा ने उच्च अधिकारियों को आउट गेट पास प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। दौरे के समय दीपक हुड्डा, महंत सतीश दास और मार्केट कमेटी के चेयरमैन ईश्वर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *