![]()
लुधियाना में श्री अमरनाथ यात्रा से पहले फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने के लिए लग रही लंबी कतारों और भीड़ को देखते हुए सिविल अस्पताल प्रशासन ने बड़ा बदलाव किया है। बुधवार से अस्पताल में पूरी तरह नया ‘वन-स्टॉप मेडिकल एग्जामिनेशन सेंटर’ शुरू किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को अब एक ही जगह पर सभी प्रक्रियाएं पूरी करने की सुविधा मिलेगी। 200 से 250 श्रद्धालु फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए पहुंच रहे पिछले कुछ दिनों में रोजाना 200 से 250 श्रद्धालु फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए पहुंच रहे थे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कई लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता था, जबकि कुछ बिना टेस्ट कराए ही लौट जाते थे। अब एक ही छत के नीचे पूरी प्रक्रिया
अस्पताल प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा से जुड़ी पूरी मेडिकल प्रक्रिया को MCH ब्लॉक की पहली मंजिल स्थित कैंटीन कॉम्प्लेक्स में शिफ्ट कर दिया है। इससे अब यह व्यवस्था ओपीडी से अलग रहेगी और आम मरीजों को भी परेशानी नहीं होगी। नई व्यवस्था में टोकन काउंटर, रजिस्ट्रेशन, ECG टेस्ट और फाइनल मेडिकल जांच के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। पूरी प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी, जिससे भीड़ को व्यवस्थित तरीके से संभाला जा सके। डॉक्टरों और स्टाफ की संख्या बढ़ाई
अस्पताल ने इस बार स्टाफ भी बढ़ाया है। इसमें 2 एमडी डॉक्टर, 2 मेडिकल ऑफिसर, 3 एमबीबीएस इंटर्न, 5 नर्सिंग इंटर्न, स्टाफ नर्स, डीआरपी डॉक्टर, वार्ड अटेंडेंट और नर्सिंग स्टूडेंट्स शामिल हैं। सीनियर डॉक्टर सुबह और शाम दोनों शिफ्ट में बैठेंगे ताकि बैकलॉग न बने। यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं
यात्रियों की सुविधा के लिए 100 लोगों की क्षमता वाला वेंटिलेशन युक्त वेटिंग एरिया बनाया गया है। इसके अलावा अलग वॉशरूम, साफ पीने का पानी, 10 डेजर्ट कूलर और माइक-स्पीकर अनाउंसमेंट सिस्टम की व्यवस्था भी की गई है, ताकि भीड़ के दौरान भी लोगों को दिक्कत न हो। सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम
15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक के लिए नया सिक्योरिटी प्लान भी लागू किया गया है। एंट्री और पार्किंग पर 2 गार्ड, इमरजेंसी/MCH पार्किंग और डोप टेस्ट रूम पर 1-1 गार्ड, जबकि टोकन, रजिस्ट्रेशन और जांच काउंटर पर 3 गार्ड तैनात रहेंगे। दलालों पर सख्ती, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस
अस्पताल प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि अगर कोई स्टाफ या बाहरी व्यक्ति पैसे मांगता या गलत जानकारी देता पाया गया तो उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। जुलाई से शुरू होगी यात्रा, बढ़ेगी भीड़
गौरतलब है कि अमरनाथ यात्रा जुलाई में शुरू होनी है, ऐसे में आने वाले दिनों में फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने वालों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। अस्पताल प्रशासन का दावा है कि नई व्यवस्था से न केवल भीड़ कम होगी बल्कि यात्रियों को जल्दी और बेहतर सेवा भी मिलेगी।
श्री अमरनाथ यात्रा के लिए आज से मेडिकल शुरू:सिविल अस्पताल में बना ‘वन-स्टॉप सेंटर’,श्रद्धालु की लगी कतारें
Leave a comment