![]()
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के केपीयूसी (KPUC) छात्रावास में बुधवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने औचक निरीक्षण और छापेमारी की, जिसमें 57 कक्ष अवैध कब्जे से मुक्त कर तालाबंद कर दिए गए। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एन.के. शुक्ल और कुलानुशासक डॉ. अतुल नारायण सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई की गई। छात्रावास वार्डन प्रो. संदीप आनंद की शिकायत पर इस अभियान में कुल 84 कक्षों का सत्यापन किया गया। इनमें से 57 पर अनधिकृत व्यक्ति काबिज थे, जो केपी ट्रस्ट द्वारा संचालित इस छात्रावास के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। पहले भी वार्डन की अनुपस्थिति से व्यवस्था प्रभावित हुई थी, लेकिन प्रो. आनंद के नियुक्ति के बाद सुधार अभियान तेज हो गया। कर्नलगंज एसीपी के नेतृत्व में इंस्पेक्टर कर्नलगंज, शिवकुटी और पुलिस बल मौजूद रहा। विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मी, प्रॉक्टोरियल बोर्ड व डीएसडब्ल्यू सदस्यों ने समन्वय से कक्ष खाली कराए और ताला जड़ा। विधिसम्मत तरीके से संपन्न यह प्रक्रिया पारदर्शी रही। प्रो.एन.के. शुक्ल और कुलानुशासक डॉ. अतुल नारायण सिंह ने कहा कि छात्रावास विद्यार्थियों को सुरक्षित अध्ययन वातावरण दें, इसलिए अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं। प्रशासन संसाधनों का न्यायसंगत उपयोग सुनिश्चित करेगा। अन्य छात्रावासों में भी चरणबद्ध निरीक्षण होंगे, कार्ययोजना तैयार है।
AU के KPUC छात्रावास में छापेमारी:57 कक्ष अवैध कब्जे से मुक्त कर की तालाबंदी
Leave a comment