जगराओं के युवक की दुबई में हार्ट अटैक से मौत:नौकरी की तलाश में 15 दिन पहले गया था विदेश; 2 भाइयों का पहले हो चुका निधन

Actionpunjab
2 Min Read




जगराओं के रायकोट रोड स्थित गांव ढोलन के 24 वर्षीय युवक प्रदीप सिंह की दुबई में हार्ट अटैक से मौत हो गई। प्रदीप सिंह नौकरी की तलाश में महज 15 दिन पहले ही दुबई गया था। इस घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक फैल गया। तीन बेटों को खो चुका है परिवार प्रदीप के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने बताया कि प्रदीप के दो भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी थी। वह घर का इकलौता चिराग बचा था, जिससे पूरे परिवार को बड़ी उम्मीदें थीं। प्रदीप का परिवार गांव में दूध बेचने का काम करता है और बेहद साधारण जीवन जी रहा है। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए ही प्रदीप ने विदेश जाने का फैसला किया था। कंपनी ने फोन पर दी मौत की खबर गांव के पूर्व पंच करमजीत सिंह ढोलन ने बताया कि प्रदीप एक मजदूर परिवार से था। दुबई पहुंचने के कुछ ही दिनों बाद कंपनी के अधिकारियों ने करीब तीन दिन पहले उसके पिता को फोन कर प्रदीप की मौत की जानकारी दी। अचानक आई इस खबर से न केवल परिवार, बल्कि पूरा गांव स्तब्ध रह गया। नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई बुधवार को प्रदीप सिंह का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव ढोलन में किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और नम आंखों से उसे विदाई दी। प्रदीप अपने पीछे माता-पिता, एक बहन और दादा-दादी को रोता-बिलखता छोड़ गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *