![]()
कुरुक्षेत्र के लाडवा में बाइक पर आए 2 नकाबपोश कॉलेज संचालक के घर पर फायरिंग कर फरार हो गए। बदमाशों ने घर पर तकरीबन 18 राउंड फायरिंग की। फायरिंग के वक्त घर पर परिवार मौजूद नहीं था। उस समय घर पर केवल उनका एक नौकर सो रहा था। घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर DSP निर्मल सिंह, SHO गुरनाम सिंह और सीआईए की टीमें मौके पर पहुंचीं तथा कार्रवाई शुरू कर दी। बाइक पर आए 2 बदमाशों ने देवी मंदिर के सामने अग्रवाल कॉलोनी में रजनीश बंसल के घर पर गोलियां चलाईं। रजनीश बंसल का हिमाचल प्रदेश के कालाअंब में हिमायलन ग्रुप के नाम कॉलेज है। हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं..
कुरुक्षेत्र में कॉलेज संचालक के घर पर 18 राउंड फायरिंग:2 नकाबपोश ने की घटना, बाइक पर हुए फरार, परिवार गया था बाहर
Leave a comment