टोंक में फिर पकड़ा 5 लाख का गांजा, आरोपी गिरफ्तार:साढ़े 9 किलो ड्रग्स, मोबाइल और बाइक जब्त; बूंदी जिले में करता था सप्लाई

Actionpunjab
2 Min Read




टोंक में डीएसटी टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दूनी थाना क्षेत्र में बाइक सवार आरोपी से 9.490 किलो गांजा जब्त किया है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि कार्रवाई ASP पुष्पेन्द्र सिंह के निर्देशन और डीएसपी हेमराज के सुपरविजन में की गई। टीम ने मुखबिर और तकनीकी स्रोतों की मदद से दूनी थाना क्षेत्र के आंवा से चांदली माताजी रोड पर नाकाबंदी की। कट्टे में मिला 9.490 किलो गांजा पुलिस ने वहां से गुजर रहे हीरो पावर बाइक सवार को रुकवाया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद कट्टे में 9 किलो 490 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला, जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपए आंकी गई। बाइक और मोबाइल भी जब्त पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजे के साथ एक हीरो पावर बाइक और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। बूंदी निवासी आरोपी, दूनी पुलिस को सौंपा आरोपी की पहचान गोरधन उर्फ गौरव (25) पुत्र दुर्गासिंह दरोगा निवासी बावड़ी खेड़ा थाना हिण्डोली जिला बूंदी, हाल जयपुर रोड देवली के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर दूनी थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। दूनी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब गांजा सप्लाई नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। डीएसटी प्रभारी ने बताया कि नशे के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *