दिनदहाड़े में दो कारों के शीशे तोड़े:दो लैपटॉप, पावर बैंक व जरूरी कागजात ले गए, पुलिस CCTV खंगाल रही

Actionpunjab
2 Min Read




अलवर शहर में काली मोरी पुराना औद्योगिक क्षेत्र में जीमए हाईटेक फैक्ट्री के बाहर खड़ी दो कारों के शीशे तोड़कर बदमाश उसके अंदर से दो लैपटॉप, बैग व कागजात चोरी कर ले गए। यह घटना शाम करीब 5 बजे के आसपास है। पुलिस आसपास के फुटेज के आधार पर पड़ताल में लगी है। हाईटेक कंपनी के जीएम गजेंद्र सिंह ने बातया कि वह अलवर की फैक्ट्री में विजिट करने आया था। शाम करीब सवा चार बजे फैक्ट्री पहुंचा। बाहर ही कार को खड़ी कर दिया। करीब 1 घंटे मीटिंग कर वापस लौटा तो कार के शीशे टूटे मिले। कार के अंदर से लैपटॉप व बैग चोरी हो गए। बैग में कागजात भी थे। हाईटेक कंपनी में आए दूसरे व्यक्ति बलराम सिंह ने बताया कि फैक्ट्री के बाहर खड़ी दूसरी कार के भी शीशे टूटे हैं। हमारी कार से लैपटॉप व चार्जर व पावर बैंक के अलावा दस्तावेज चोरी हुए हैं। दूसरी कार से भी लैपटॉप चोरी हुआ है। दोनों कार आसपास ही खड़ी थी। अरावली विहार थाने के ASI राजेंद्र रसिया ने बताया कि उनको कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही यहां पहुंचे हैं। दो कारों के शीशे टूटे मिले हैं। कार के अंदर से सामान चोरी हुआ है। अब जांच पड़ताल कर हरे हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *