Parliament 2026 Photos; PM Modi Rahul Gandhi Akhilesh Yadav

Actionpunjab
6 Min Read


  • Hindi News
  • National
  • Parliament 2026 Photos; PM Modi Rahul Gandhi Akhilesh Yadav | Women’s Reservation Bill

नई दिल्ली47 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संसद के विशेष सत्र के दौरान केंद्र सरकार ने गुरुवार को लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन बिल पेश किए। प्रधानमंत्री मोदी ने स्पीच के दौरान अखिलेश यादव को अपना दोस्त कहा। वहीं, राहुल गांधी ने जब के.सी. वेणुगोपाल से कहा कि आपका माइक बंद है, तो स्पीकर ने कहा- माइक सिर्फ आपका बंद होता है। उनका चालू है। इसके बाद दोनों मुस्कुराने लगे।

देखिए लोकसभा के टॉप-7 मोमेंट्स…

1. PM मोदी बोले- अखिलेश मेरे मित्र, मदद करते हैं

PM मोदी की स्पीच के दौरान सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने अपनी चेयर से खड़े होकर कहा- आप भी पिछड़ी जाति से हैं। पिछड़ों का ध्यान नहीं रखते।

ये पूरा देश देख रहा है। इस पर मोदी ने कहा- धर्मेंद्र जी, मैं आपका बहुत आभारी हूं कि आपने मेरी पहचान करा दी। ये बात सही है कि मैं अति पिछड़े समाज से आता हूं और अखिलेश जी मेरे मित्र हैं तो कभी-कभी मदद कर देते हैं।

PM की बातों सुनकर सपा सांसद अखिलेश यादव हंसे और हाथ जोड़कर झुके। अखिलेश के पीछे बैठी उनकी पत्नी और सपा सांसद डिंपल यादव भी मुस्कुराती नजर आईं।

2. शाह ने स्पीकर से कहा- आप दयालु, उनको ज्यादा समय दीजिएगा

लोकसभा में बिल पेश होने के तुरंत बाद, कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने इसका विरोध किया। स्पीकर ओम बिरला ने कहा- अभी बिल के इंट्रोडक्शन पर बोलना है। बिल पास थोड़ी हो रहा है। आप बाद में जितने घंटे समय मांगेगे मैं उतने घंटे बोलने के लिए दूंगा।

इसके बाद अमित शाह ने खड़े होकर कहा- अभी सदन के सदस्य बिल के मेरिट्स पर कैसे बोल सकते हैं। अभी तकनीकी ऑब्जेक्शन पर ही बोल सकते हैं। उनको भाषण देने का पर्याप्त मौका मिलेगा। आप ज्यादा दयालु हैं। उनको ज्यादा समय दीजिएगा। हम भी कसकर जवाब देंगे।

3. राहुल से बिरला बोले- माइक सिर्फ आपका बंद होता है

शाह के टोकने के बाद वेणुगोपाल ने फिर से बोलना शुरू किया तो राहुल ने माइक की तरफ इशारा करते हुए कहा- आपका माइक बंद है। इस पर स्पीकर ने कहा- माइक चालू है। आपका ही माइक बंद होता है। इनका बंद नहीं होता। इसके बाद राहुल और बिरला, दोनों मुस्कुराने लगे।

4. विपक्ष का हंगामा, PM अपने सांसदों से बोले- उनको बोल लेने दीजिए

PM ने महिला आरक्षण बिल पर कहा- हम उस भ्रम में न रहें कि हम देश की नारी शक्ति को कुछ दे रहे हैं। यह उनका हक है। हमने तीन दशकों से इसे रोक रखा है। आज उस पाप से मुक्ति पाने का मौका है।

PM की स्पीच के दौरान विपक्षी सांसदों ने पूछा- ये 2024 में क्यों नहीं हुआ। इस पर PM ने कहा- यहां कुछ लोगों को लगता है कि इसमें कहीं न कहीं मोदी का स्वार्थ है। विपक्षी सांसदों ने कहा- हां है। विपक्ष ने फिर हंगामा किया तो मोदी ने अपने सांसदों से कहा- इनके बोलने दीजिए। वहां पर मुंह पर ताला लगा है। वहां कोई बोलने नहीं देता उनको।

5. अखिलेश को शाह का जवाब- आप आधी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे दें

सपा सांसद अखिलेश यादव ने सरकार से सवाल पूछते हुए कहा- जनगणना क्यों नहीं करा रहे। आप धोखा देकर ये बिल लाना चाहते हैं।

इस पर अमित शाह ने कहा- अखिलेश पूछ रहे हैं जनगणना क्यों नहीं हो रही है। मैं देश को बताना चाहता हूं जनगणना जारी है। अभी घरों की गिनती हो रही है। जब लोगों की गणना होगी तो जाति की भी गणना होगी। शाह ने मुस्लिमों के आरक्षण पर कहा- धर्म के आधार पर आरक्षण गैर संवैधानिक है, इसका सवाल ही पैदा नहीं होता।

शाह के जवाब पर अखिलेश ने कहा- पूरा देश आधी आबादी के लिए आरक्षण चाहता है। मंत्री जी (शाह) को बताना चाहिए क्या मुस्लिम महिलाएं आधी आबादी में नहीं आती।

इस पर शाह ने खड़े होकर कहा- समाजवादी पार्टी अपनी आधी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे दें, हमें क्या आपत्ति है। हमें कोई आपत्ति नहीं है।

6. भाजपा की महिला सांसदों ने संसद के बाहर पोज दिया

संसद परिसर में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज (बाएं से दूसरी), केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे (बाएं से तीसरी) और भाजपा सांसद साधना सिंह (एकदम दाएं) ने मीडिया के सामने पोज दिया।

7. भाजपा सांसदों ने संसद की सीढ़ियों पर सिर झुकाया

असम से भाजपा के राज्यसभा सांसद तेरस गोवाला और भाजपा सांसद जोगेन मोहन ने संसद के अंदर जाने से पहले सीढ़ियों पर झुककर प्रणाम किया। जोगेन मोहन ने तो अपनी चप्पल भी उतार ली थी।

————————–

संसद के विशेष सत्र की यह खबर भी पढ़ें…

मोदी बोले-नीयत में खोट को नारी शक्ति माफ नहीं करेगी:कांग्रेस ने कहा- सरकार महिला आरक्षण रोकने के लिए परिसीमन बिल लाई

पीएम मोदी ने गुरुवार को महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधनों पर कहा कि हमारे देश में जब जब चुनाव आया है उसमें महिलाओं को मिलने वाले इस अधिकार का जिस-जिसने विरोध किया है। उसका हाल बुरे से बुरा किया है। कभी माफी नहीं मिली। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *