बरनाला में डेरा बाबा राम सिंह में सेवादारों पर हमला:लाठी-तलवारों से किया वार, दो घायल: कुछ लोगों पर कब्जे की साजिश करने का आरोप

Actionpunjab
2 Min Read




बरनाला जिले के तपा स्थित नैनेवाल गांव में डेरा बाबा राम सिंह में दो सेवादारों पर हमला किया गया। गाड़ी में महात्मा जगतार सिंह से मिलने आए इन सेवादारों पर गांव के कुछ लोगों ने लाठियों और तलवारों से हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। इस मामले में भदौड़ पुलिस स्टेशन के चीफ इंस्पेक्टर हरसिमरन सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि घायलों के बयान और तपा अस्पताल से मिली जानकारी के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। लंबे समय से डेरे से जुड़े हैं जानकारी के अनुसार, ये सेवादार लंबे समय से डेरे से जुड़े हुए हैं और नियमित रूप से महात्मा जगतार सिंह से मिलने आते रहे हैं। आज जब वे अपनी गाड़ी में डेरे पहुंचे, तो अचानक कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमले की सूचना मिलते ही अन्य सेवादार और भदौड़ पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ग्रामीणों पर कब्जे की साजिश करने का आरोप घायल सेवादारों, महंत प्यारा सिंह और महंत सुखप्रीत सिंह, निवासी कोटफत्ता, को तुरंत सिविल अस्पताल तपा में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि वे लगभग 25-30 वर्षों से अपने गुरु महात्मा जगतार सिंह जी के पास आते रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ गांववाले जानबूझकर उन्हें परेशान कर रहे हैं, ताकि डेरे पर कब्जा कर सकें और वहां की शांति भंग कर सकें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *