![]()
श्रीगंगानगर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के जरिए तस्करी कर भेजी गई एक विदेशी 9MM ग्लॉक पिस्टल मैगजीन सहित शुक्रवार को पकड़ी गई है। पुलिस थाना समेजा कोठी और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने बॉर्डर के नजदीक रोही 42PS क्षेत्र में संदिग्ध पैकेट देखा गया। जिसे खोलने पर अत्याधुनिक विदेशी पिस्टल बरामद हुई। पैकेट पीले रंग का था और उसमें लोहे का तार व हुक लगा हुआ था। जिससे पता चला रहा था कि यह पिस्टल ड्रोन से गिराया गया था। एसपी हरी शंकर ने बताया- बीएसएफ ओपी 41PS के इंचार्ज इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने समेजा कोठी के थानाधिकारी कृष्ण कुमार को सूचना दी कि बॉर्डर के पास एक संदिग्ध पीला पैकेट पड़ा हुआ है। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची तो पैकेट में 9MM विदेशी ग्लॉक पिस्टल व उसका मैगजीन मिला। जिसके बाद पिस्टल को जब्त कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एसपी ने बताया- बॉर्डर क्षेत्र में ड्रोन के जरिए हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी के प्रयास हाल के महीनों में बढ़े हैं। सुरक्षा बल पूरे अलर्ट पर हैं और ऐसे किसी भी प्रयास को नाकाम करने के लिए सख्त निगरानी रखी जा रही है।
श्रीगंगानगर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर मिला विदेशी पिस्टल:पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजा गया था, सर्च ऑपरेशन जारी
Leave a comment