सिरसा में लोन-किश्त न चुकाने पर घर पर लगाया ताला:हरियाणा-राजस्थान के किसान पहुंचे खुलवाने, पुलिस के रोकने पर टकराव; कल महापंचायत

Actionpunjab
2 Min Read


सिरसा के अरनियांवाली में मकान को ताला लगाने पर एकजुट हुए हरियाणा व राजस्थान के किसान

हरियाणा के सिरसा जिले के नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव अरनियांवाली में एक मकान पर लगे ताले को खुलवाने के लिए राजस्थान और हरियाणा के किसान नेता पहुंचे। यह ताला होम लोन की किश्तें न चुकाने के कारण लगाया गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को ताला ख

.

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मुकेश और उनके पति सुभाष ने इंडिया शेल्टर होम लोन कंपनी से वर्ष 2024 में लगभग 11.50 लाख रुपये का होम लोन लिया था। कंपनी ने 10 लाख रुपये की किश्त के लिए लोन दिया था, जिसकी मासिक किश्त करीब 17,000 रुपये बनती थी। किश्तें कुछ समय से न चुकाने के कारण कंपनी ने 7 फरवरी 2026 को मकान पर ताला लगा दिया था, जिससे परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सुभाष कुमार के मकान पर कंपनी द्वारा ताला लगाए जाने की सूचना मिलने पर किसान नेताओं ने हस्तक्षेप का निर्णय लिया। किसान नेताओं ने शुक्रवार को मकान का ताला खोलने की घोषणा की थी। इसकी जानकारी कंपनी ने चौपटा पुलिस को दी। किसान नेता शमशेर सिंह पूनिया लाडवा, मंगेजा चौधरी और सीटू प्रधान मदन खोथ अरनियांवाली गांव पहुंचे। हालांकि, उनके पहुंचने से पहले ही नाथूसरी चौपटा के थाना प्रभारी प्रदीप कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद थे।

पुलिस ने मौके पर पहुंचे किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान नहीं माने। वे मकान का ताला तोड़ने की जिद पर अड़े रहे। इसके बाद किसानों ने नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि कंपनी मनमानी कर रही है और इस तरह से मकान पर ताला लगाना गलत है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *