तरनतारन में 100 ग्राम हेरोइन बरामद:पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक अन्य फरार बीएसएफ की मदद से अभियान

Actionpunjab
2 Min Read




तरनतारन में जिला पुलिस ने अलग-अलग अभियानों में दो लोगों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है। यह कार्रवाई एसएसपी सुरिंदर लांबा के निर्देशों पर की गई। पुलिस ने कुल 100 ग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की है। थाना चोहला साहिब के एएसआई रणजीत सिंह ने गश्त के दौरान गुरलीन सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी वारिंग को नशे का सेवन करते हुए पकड़ा। उसके पास से हेरोइन लगी चांदी की पन्नी, एक लाइटर और 10 रुपये का नोट बरामद हुआ। कहां कहां चला अभियान इसी कड़ी में, थाना खालड़ा के एसएचओ बलजिंदर सिंह को गांव डल के पास गश्त के दौरान सूचना मिली कि कुलविंदर सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह निवासी वान तारा सिंह के खेत में एक पीले रंग का पैकेट पड़ा है। सूचना पर उन्होंने तुरंत बीएसएफ 142 बटालियन के कंपनी कमांडर सिजू गौरज को सूचित किया। बीएसएफ जवानों के साथ मिलकर खेत से बरामद पैकेट में से 100 ग्राम हेरोइन मिली। एक अन्य मामले में, थाना सिटी पट्टी के एएसआई हरजिंदर सिंह ने रेलवे स्टेशन के पास से राजिंदर सिंह पुत्र अर्जन सिंह निवासी पट्टी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 6 ग्राम हेरोइन और 1 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई। हालांकि, उसका साथी गुरभेज सिंह पुत्र गुरमुख सिंह निवासी पट्टी मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *