Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today)

Actionpunjab
23 Min Read


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Friday (17 April 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

17 अप्रैल, शुक्रवार का दिन मेष राशि वालों के लिए आत्मबल, संयम और करियर में बढ़त का संकेत दे रहा है। वृष राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग हैं। मिथुन राशि वालों को नौकरी में खुशखबरी मिल सकती है।

धनु राशि वालों को सफलता, सम्मान और बड़ी पेशेवर जीत मिल सकती है। मकर राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा और करियर में उन्नति के योग बनेंगे हैं। कुंभ राशि वालों के काम पूरे होंगे। बाकी राशियों को भी मौके मिलेंगे, लेकिन भ्रम, जल्दबाजी और भावनात्मक उलझन से बचना जरूरी रहेगा।

मेष – स्ट्रेंथ आज आप अपनी आंतरिक शक्ति को पहचानेंगे। संयम रखने से समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक विवाद अब शांति से सुलझेंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता सबको प्रभावित करेगी। आर्थिक फैसले भविष्य में लाभ देंगे। सहनशीलता आपकी सबसे बड़ी ताकत है। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। आत्मविश्वास ऊंचे स्तर पर रहेगा। चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। मन शांत रहेगा। लक्ष्य साफ नजर आएंगे।

करियर – आप अपनी क्षमताओं को बहुत अच्छे से साबित करेंगे। कठिन डेडलाइन में भी संयम बनाए रखेंगे। मैनेजमेंट आपकी कार्यशैली और अनुशासन की सराहना करेगा। दबाव संभालने की क्षमता में सुधार होगा। प्रमोशन के नए रास्ते खुलेंगे। प्रोफेशनल कामों को सफल बनाएंगे। कार्यस्थल पर सम्मान बढ़ेगा। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। तरक्की तय है। लव – प्रेम संबंधों में भावनात्मक स्थिरता आएगी। आपसी विश्वास आज बहुत मजबूत रहेगा। पार्टनर के साथ गलतफहमियां दूर होंगी। शांत बातचीत से विवाद सुलझेंगे। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में सुरक्षा का भाव बढ़ेगा। सिंगल लोगों को मर्यादित और संतुलित व्यक्ति पसंद आ सकता है। रिश्ते में नई गहराई और सुकून महसूस होगा। आपसी तालमेल शानदार रहेगा। हेल्थ – हड्डियों की मजबूती पर ध्यान दें। वेट ट्रेनिंग शुरू करना फायदेमंद हो सकता है। कोर एक्सरसाइज से लाभ मिलेगा। डाइट में प्रोटीन जरूर शामिल करें। ताजगी महसूस करेंगे, लेकिन फिटनेस पर लगातार ध्यान देना शुरू करें। लकी कलर – सफायर ब्लू, लकी नंबर – 4

वृष – थ्री ऑफ वांड्स भविष्य के विस्तार की नई संभावनाएं दिखेंगी। पुराने कठिन परिश्रम का फल अब मिलने लगेगा। सही निवेश लाभ देने के लिए तैयार है। पारिवारिक वातावरण बहुत स्थिर और सुखद रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आगे की व्यापारिक योजनाओं पर चर्चा होगी। आर्थिक स्थिति और मजबूत होने वाली है। आप सफलता की नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। नए रास्ते लगातार खुलेंगे। लक्ष्य पाने के लिए पूरी तरह तैयार रहें।

करियर – शिपिंग और इंटरनेशनल बिजनेस क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ हो सकता है। बड़े विदेशी प्रोजेक्ट मिलने के प्रबल योग हैं। ऑफिस में आपके विजन की खूब सराहना होगी। मैनेजमेंट आपके नए और उपयोगी आइडियाज को पसंद करेगा। प्रोफेशनल इमेज में बड़ा सुधार दिखेगा। कार्यस्थल पर आपका सम्मान बढ़ेगा। उन्नति के नए मौके मिलेंगे। लव – प्रेम में आज आपसी विश्वास बहुत बढ़ेगा। ठोस फैसले लेने का यह सही समय है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में बड़ा सुधार होगा। मुलाकातों की योजना अब अंतिम रूप ले सकती है। सिंगल लोगों को परिपक्व व्यक्ति मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व का प्रभाव बहुत गहरा रहेगा। भावनाओं का पूरा सम्मान होगा। समर्पण का भाव लगातार बढ़ेगा। प्रेम जीवन सुखद और शांत रहेगा। हेल्थ – स्पोर्ट्स एक्टिविटी शरीर के लिए बहुत अच्छी रहेगी। पैर और घुटनों के दर्द में राहत मिल सकती है। आप दिनभर काफी सक्रिय रहेंगे। डाइट में प्रोटीन जरूर शामिल करें। विटामिन युक्त संतुलित भोजन लेना जरूरी है। लकी कलर – एमराल्ड ग्रीन, लकी नंबर – 5

मिथुन – पेज ऑफ कप्स आज का दिन रचनात्मकता और नई भावनाओं का सुंदर संगम लेकर आया है। परिवार में छोटे सदस्यों की ओर से कोई सुखद समाचार मिलने की प्रबल संभावना है। घर का वातावरण बहुत खुशनुमा और जीवंत रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर छोटे निवेश कर सकते हैं। ये आगे चलकर फायदेमंद साबित होंगे। आपसी बॉन्डिंग में कोमलता और नया सकारात्मक मोड़ आएगा। आप आज बहुत प्रेरित और खुश महसूस करेंगे।

करियर – एनीमेशन और ग्राफिक्स डिजाइनिंग से जुड़े प्रोफेशनल्स के लिए आज का दिन शानदार उपलब्धियों वाला रहेगा। आपकी रचनात्मकता और समस्या सुलझाने की क्षमता की सीनियर मैनेजमेंट सराहना करेगी। अगर आप इंटर्नशिप या नई नौकरी की तलाश में हैं, तो आज लकी ब्रेक मिल सकता है। काम के प्रति उत्साह आपको खास प्रोफेशनल पहचान दिलाएगा। लव – प्रेम में आज मासूमियत और नई उमंग का गहरा एहसास होगा। पार्टनर के साथ बिताया गया समय भावनात्मक सुकून देगा। इससे रिश्तों में मधुरता आएगी। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वालों को सरप्राइज मैसेज मिल सकता है, जिससे विश्वास बढ़ेगा। आज मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जो दिल के करीब महसूस हो। हेल्थ – शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं। ताजे फलों का रस लेना फायदेमंद रहेगा। किडनी और ब्लैडर से जुड़ी छोटी समस्याओं के प्रति सचेत रहें। सकारात्मक सोच शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। लकी कलर – ब्लॉसम पिंक, लकी नंबर – 6

कर्क – नाइट ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन धैर्य और निरंतर प्रयासों का प्रतीक है। आप अपने जीवन के लक्ष्यों की ओर धीमी लेकिन स्थिर गति से बढ़ेंगे। अनुशासन और कड़ी मेहनत ही आपकी सफलता की असली चाबी होगी। पारिवारिक जीवन में आप अपनी जिम्मेदारियों को बहुत गंभीरता से निभाएंगे। घर के बड़े सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यवस्थित योजना से भविष्य में बड़ी आर्थिक मजबूती आएगी। आत्मविश्वास बना रहेगा। आप आज बहुत शांत और सुरक्षित महसूस करेंगे। सफलता अब निकट है।

करियर – बैंकिंग और फाइनेंशियल ऑडिटिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आपके काम की सटीकता की सराहना होगी। सीनियर मैनेजमेंट आपको नई जिम्मेदारियां दे सकता है। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सकारात्मक जवाब मिल सकता है। प्रोफेशनल कामों में अनुशासन बनाए रखें। कार्यस्थल पर आपकी गरिमा बढ़ेगी। लव – प्रेम में स्थिरता और अटूट कमिटमेंट का भाव सबसे ऊपर रहेगा। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वाले लोग रिश्ते को मजबूत करने के लिए ठोस प्रयास करेंगे। सिंगल लोगों को कर्मठ और शांत स्वभाव वाला व्यक्ति पसंद आ सकता है। प्रेम जीवन में सुखद स्थिरता महसूस होगी। आपसी भरोसा बहुत मजबूत रहेगा। साथ बिताया समय यादगार बनेगा। हेल्थ – थकान दूर करने के लिए हल्की स्ट्रेचिंग करना फायदेमंद रहेगा। पैरों की मालिश से रक्त संचार बेहतर होगा। शरीर की ऊर्जा बनाए रखने के लिए संतुलित जीवनशैली अपनाएं। लकी कलर – डार्क ग्रे, लकी नंबर – 4

सिंह – द फूल आप पुरानी चिंताओं को अब पूरी तरह पीछे छोड़ देंगे। नए और रोमांचक रास्ते पर चलने के लिए तैयार रहें। पारिवारिक वातावरण में बहुत ताजगी बनी रहेगी। आप नए अनुभवों को अपनाने के लिए उत्साहित रहेंगे। आर्थिक जोखिम लेने से आज आप बिल्कुल नहीं डरेंगे। भविष्य में सफलता के नए दरवाजे खुलेंगे। भाग्य आज आपका पूरा साथ देगा। आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। मन शांत रहेगा। नई ऊर्जा मिलेगी। सफलता निश्चित है।

करियर – एडवरटाइजिंग क्षेत्र में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। स्टार्टअप मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए शुभ दिन है। सीनियर मैनेजमेंट आपकी निडर सोच को पसंद करेगा। प्रोफेशनल पोर्टफोलियो को ग्लोबल पहचान मिल सकती है। नई नौकरी तलाश रहे लोग सफल हो सकते हैं। अलग रास्ता चुनना फायदेमंद रहेगा। प्रगति तय है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। लाभ होगा। काम सफल होंगे। तरक्की मिलेगी। लव – प्रेम में नई उमंग महसूस होगी। बेफिक्री का भाव रिश्तों में नया स्पार्क लाएगा। पार्टनर के साथ अचानक ट्रिप की योजना बन सकती है। एडवेंचरस एक्टिविटी से बॉन्डिंग मजबूत होगी। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में भावनाएं खुलकर साझा करें। रिश्ता सुखद रहेगा। प्यार बढ़ेगा। मन बहुत प्रसन्न रहेगा। भरोसा मजबूत होगा। हेल्थ – आज एड़ियों का ध्यान रखें। भागदौड़ के दौरान पूरी सावधानी रखें। नए शारीरिक प्रयोगों से अभी बचें। छोटी चोट लगने की संभावना बनी रह सकती है। डाइट में नई और हेल्दी रेसिपीज शामिल करें। मेटाबॉलिज्म में सुधार होगा। लकी कलर – व्हाइट, लकी नंबर – 1

कन्या – सेवन ऑफ कप्स आपके सामने सफलता के कई आकर्षक और बड़े मौके आएंगे। मन में गहरा भ्रम भी बना रह सकता है। सही और गलत के बीच चुनाव करना मुश्किल हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आप कई बड़े सपने साझा करेंगे। आर्थिक फैसलों में सावधानी की सख्त जरूरत है। अपनी प्राथमिकताओं को हमेशा स्पष्ट रखें। भ्रम छोड़कर ठोस जमीन पर काम करें। लगातार प्रयास ही सफलता देंगे।

करियर – मीडिया और मार्केटिंग क्षेत्र में आज आपको कई बड़े प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। आपके पास काम के ढेरों अच्छे विकल्प मौजूद रहेंगे। किसी एक सही रास्ते को चुनना चुनौतीपूर्ण रहेगा। अपनी प्रोफेशनल एनर्जी को एक दिशा में फोकस करना सीखें। प्रोफेशनल इमेज के लिए सही चुनाव बहुत जरूरी है। साफ विजन से तरक्की मिलेगी। लव – प्रेम में कल्पनाओं की रंगीन दुनिया हावी रहेगी। पार्टनर से आपकी अपेक्षाएं बहुत बढ़ सकती हैं। वास्तविकता से दूर जाने की कोशिश बिल्कुल न करें। किसी एक रिश्ते पर टिकना मुश्किल लग सकता है। आपसी बातचीत में पूरी पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है। प्यार में दिखावे से दूर रहें। मन की चंचलता संबंधों को प्रभावित कर सकती है। हेल्थ – कैफीन और बाहर के पेय पदार्थों से बचें। नियमित दिनचर्या का पालन करना फायदेमंद रहेगा। आंखों की थकान कम करने के लिए उन्हें आराम दें। ताजे फलों का सेवन ऊर्जा बढ़ाएगा। लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 7

तुला – द हर्मिट आज का दिन आत्मखोज का है। आप अपनी आंतरिक शांति की तलाश करेंगे। बाहरी शोर से दूर रहना पसंद करेंगे। अपने भीतर की आवाज को ध्यान से सुनें। परिवार के बीच भी एकांत अच्छा लगेगा। सामाजिक आयोजनों से दूरी बना सकते हैं। खुद के साथ अच्छा समय बिताएं। पुरानी गलतियों से बड़ी सीख मिलेगी। भविष्य की ठोस योजनाएं बनाएंगे। आध्यात्मिक उन्नति तय है। मन पूरी तरह शांत रहेगा। अंतरात्मा का मार्गदर्शन लें। यह समय व्यक्तिगत विकास के लिए बहुत शुभ है।

करियर – साइंटिफिक रिसर्च और डेटा एनालिसिस क्षेत्र में एकाग्रता बढ़ेगी। ऑफिस में अकेले काम करना पसंद करेंगे। काम की गुणवत्ता में बड़ा सुधार होगा। लक्ष्यों को दोबारा तय करें। यह समय गहन शोध के लिए श्रेष्ठ है। कार्यस्थल पर खास सम्मान मिलेगा। नई रणनीति पर चुपचाप काम करें। सफलता की नींव रखेंगे। प्रोफेशनल इमेज और मजबूत होगी। मेहनत का मीठा फल मिलेगा। तरक्की की राह आसान होगी। काम सफल होंगे। लव – पार्टनर के साथ आज संवाद कम हो सकता है। थोड़ा स्पेस लेने से रिश्ते में गहराई आएगी। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में पुरानी यादें हावी रहेंगी। सुखद पलों को याद करेंगे। नए रिश्ते में जल्दबाजी न करें। गंभीरता और परिपक्वता को प्राथमिकता दें। शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात कहें। आपसी विश्वास बढ़ेगा। भविष्य की सुरक्षा पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा। हेल्थ – ध्यान और प्राणायाम जरूर करें। तनाव का स्तर काफी कम रहेगा। आप बहुत रिलैक्स्ड महसूस करेंगे। सात्विक भोजन को प्राथमिकता दें। खुद को हाइड्रेटेड रखें। ताजगी महसूस होगी। लकी कलर – पेल, लकी नंबर – 3

वृश्चिक – टू ऑफ स्वॉर्ड्स धर्मसंकट और मानसिक दुविधा की स्थिति बनी रह सकती है। परिवार में दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद में आपको निष्पक्ष रहने की सख्त जरूरत है। आर्थिक निवेश को लेकर आप दो रास्तों के बीच फंसे महसूस करेंगे। कदम उठाना आज मुश्किल हो सकता है। बिजनेस में पार्टनरशिप के नियमों को लेकर असमंजस रहेगा। आपसी बॉन्डिंग में साफपन लाने के लिए वास्तविकता का सामना करें। जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें।

करियर – एविएशन और फार्मास्युटिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन दो बड़े प्रोजेक्ट्स के बीच चुनाव करने का हो सकता है। ऑफिस में मैनेजमेंट के दो अलग निर्देशों के बीच संतुलन बनाना होगा। इससे काम की गति धीमी रह सकती है। नई नौकरी के लिए दो इंटरव्यू कॉल आ सकते हैं। यह ठहराव आपको अपनी प्राथमिकताएं दोबारा तय करना सिखाएगा। लव – प्रेम संबंधों में आज चुप्पी और भावनात्मक रुकावट बनी रह सकती है। पार्टनर के साथ कड़वी सच्चाई का सामना करने से बचने के लिए आप बातचीत टाल सकते हैं, जिससे रिश्तों में खिंचाव बढ़ सकता है। संवाद की कमी से असुरक्षित महसूस होगा। सिंगल लोगों के पास दो दिलचस्प विकल्प हो सकते हैं। दिल और दिमाग के बीच चल रही जंग परेशान करेगी। हेल्थ – लगातार लैपटॉप स्क्रीन देखने से सिरदर्द और चक्कर की शिकायत हो सकती है। पर्याप्त डिजिटल ब्रेक लें। डाइट में ओमेगा 3 वाले खाद्य पदार्थ शामिल करें। इससे आंखों और दिमाग को राहत मिलेगी। लकी कलर – पीच, लकी नंबर – 7

धनु – सिक्स ऑफ वांड्स परिवार में आपकी सफलताओं का जश्न मनाया जाएगा। समाज में आपका मान-सम्मान बहुत बढ़ेगा। आर्थिक रूप से आप समृद्ध और सफल रहेंगे। पुरानी मेहनत का मीठा फल अब सार्वजनिक रूप से मिलेगा। चारों तरफ खुशियों का सकारात्मक वातावरण रहेगा। आप खुद को विजेता महसूस करेंगे। आत्मविश्वास शिखर पर रहेगा। सफलता की नई कहानी लिखेंगे। भाग्य आपका पूरा साथ देगा। सफलता निश्चित है।

करियर – प्रोफेशनल दुनिया में आज आपको बड़ी जीत और प्रमोशन मिल सकता है। ऑफिस में सीनियर मैनेजमेंट आपकी लीडरशिप की खुलकर सराहना करेगा। आप किसी बड़े प्रोजेक्ट के हेड बनाए जा सकते हैं। फ्रीलांसरों को प्रतिष्ठित क्लाइंट्स से बड़े रिवॉर्ड और सम्मान मिलेंगे। वर्क कल्चर में आपकी धाक जमेगी। नई नौकरी तलाश रहे लोगों को आज सफलता मिलेगी। लव – आपसी रिश्तों में बहुत मजबूती और सुरक्षा आएगी। साथ मिलकर किसी बड़ी सफलता को सेलिब्रेट करेंगे। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में खुशियां बढ़ेंगी। सिंगल लोगों को आज मनचाहा पार्टनर मिल सकता है। प्यार में आपकी बॉन्डिंग प्रभावशाली रहेगी। आपसी विश्वास चरम पर होगा। जीवन सुखद और यादगार रहेगा। सुखद भविष्य की नींव आज और मजबूत बनेगी। हेल्थ – शरीर में जोश और फुर्ती बनी रहेगी। मानसिक स्वास्थ्य बहुत सकारात्मक और स्थिर रहेगा। स्पोर्ट्स एक्टिविटी में आपका स्टैमिना सबको प्रभावित करेगा। योग से शारीरिक शक्ति बढ़ेगी। लकी कलर – मौव, लकी नंबर – 6

मकर – व्हील ऑफ फॉर्च्यून जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। पुराने काम अब बहुत तेजी से पूरे होंगे। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। मांगलिक कामों की योजना सफल हो सकती है। आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत बनेगी। चारों तरफ से लाभ के मौके मिलेंगे। भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आप बहुत उत्साहित रहेंगे। सफलता की नई इबारत लिखेंगे। आज का दिन प्रसन्नता से भरा रहेगा। सफलता आपके करीब है।

करियर – मैनेजमेंट क्षेत्र में आज बड़ा लाभ हो सकता है। ऑफिस में आपको बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में काम करने का अवसर मिलेगा। सीनियर मैनेजमेंट आपकी सराहना करेगा। बिजनेस में अचानक मुनाफा हो सकता है। नए कोलाबरेशन से टर्नओवर बढ़ेगा। शानदार सैलरी पैकेज का ऑफर मिल सकता है। करियर में उन्नति के नए दरवाजे खुलेंगे। लव – प्रेम में खुशियों की लहर आएगी। पार्टनर के साथ बॉन्डिंग बहुत मजबूत होगी। रिश्तों में अच्छी चमक दिखेगी। आपसी समझ से विवाद खत्म होंगे। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में सुखद मुलाकात हो सकती है। सरप्राइज गिफ्ट मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सिंगल लोगों को मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। आपसी भरोसा लगातार बढ़ेगा। साथ बिताया समय यादगार रहेगा। प्यार में सुरक्षा महसूस होगी। आप बहुत खुश रहेंगे। हेल्थ – आप हर काम पूरी फुर्ती से निपटाएंगे। डाइट में सुपरफूड्स शामिल करना फायदेमंद रहेगा। ताजे जूस से शरीर को ऊर्जा मिलेगी। चेहरे पर अलग चमक दिखेगी। जिम में स्टैमिना ऊंचे स्तर पर रहेगा। लकी कलर – रॉयल ब्लू, लकी नंबर – 8

कुंभ – द वर्ल्ड आपके सभी पुराने प्रोजेक्ट अब सफलतापूर्वक पूरे हो सकते हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। आप खुद को पूरी तरह संतुष्ट महसूस करेंगे। चारों तरफ से मान-सम्मान मिलेगा। जीवन में नया अध्याय शुरू होने वाला है। आपकी मेहनत का फल बड़े स्तर पर मिलेगा। आप खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। सफलता अब आपके कदम चूमेगी। मन शांत रहेगा। समय सुखद रहेगा।

करियर – आपको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सकती है। बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों से नौकरी के शानदार ऑफर आ सकते हैं। ऑफिस में आपकी लीडरशिप और मेहनत का सम्मान होगा। आपको किसी बड़े ग्लोबल प्रोजेक्ट का हेड बनाया जा सकता है। प्रमोशन और इंक्रीमेंट के प्रबल योग हैं। आप अपनी क्षमताओं का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। लव – पार्टनर के साथ आपका रिश्ता अब अगले पड़ाव पर पहुंच सकता है। शादी के बंधन में बंधने के योग बन रहे हैं। आपसी विश्वास और प्यार में अच्छी बढ़ोतरी होगी। साथ मिलकर किसी विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। आपके बीच का तालमेल आज बहुत शानदार रहेगा। सिंगल लोगों को आज अपना जीवनसाथी मिल सकता है। हेल्थ – फिटनेस का स्तर बहुत अच्छा बना रहेगा। मानसिक रूप से आप बहुत शांत और स्थिर रहेंगे। योग और ध्यान से शारीरिक शक्ति बढ़ेगी। आप आज काफी रेडिएंट महसूस करेंगे। डाइट में संतुलित भोजन शामिल करें। पर्याप्त नींद से ताजगी मिलेगी। लकी कलर – पीच, लकी नंबर – 9

मीन – टेन ऑफ कप्स आज का दिन पूर्ण पारिवारिक सुख का है। आपके घर में खुशियों का प्रवाह बना रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका सम्मान करेंगे। निस्वार्थ प्रेम की भावना आज बहुत बढ़ेगी। पुराने सपने अब सच में बदलते दिखेंगे। आर्थिक समृद्धि और मानसिक शांति मिलेगी। सकारात्मक ऊर्जा चारों तरफ बनी रहेगी। आप खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस करेंगे। सफलता और संतुष्टि का समय रहेगा। यह दिन यादगार बनेगा।

करियर – सहकर्मी आपका पूरा सहयोग करेंगे। सभी प्रोजेक्ट समय पर पूरे होंगे। सीनियर मैनेजमेंट आपकी खुलकर सराहना करेगा। कार्यक्षमता और व्यवहार दोनों की चर्चा होगी। प्रमोशन और इंक्रीमेंट की खबरें मिल सकती हैं। तरक्की की राह सुनहरी लगेगी। व्यावसायिक विकास आज निश्चित रूप से होगा। लव – प्रेम संबंधों में आज असीम खुशियां आएंगी। भावनात्मक जुड़ाव बहुत गहरा होगा। परिवार बढ़ाने की योजना पर भी बात हो सकती है। आपसी विश्वास लगातार बढ़ेगा। रिश्ता सुखद और अटूट बनेगा। प्यार में सुरक्षा महसूस होगी। भरोसा मजबूत होगा। मन बहुत प्रसन्न रहेगा। जीवन सुखद और शांत बीतेगा। हेल्थ – डाइट में पौष्टिक आहार लें। संतुलित भोजन बहुत जरूरी है। पर्याप्त नींद से ऊर्जा मिलेगी। शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। आप फिट रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नियमित व्यायाम जरूर करें। सक्रिय रहने से लाभ होगा। लकी कलर – नियॉन ग्रीन, लकी नंबर – 5

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *