Shefali Bagga Denies Yuzvendra Chahal Dating Rumors

Actionpunjab
3 Min Read


10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इंडियन क्रिकेट युजवेंद्र चहल के साथ अफेयर की खबरों पर अब स्पोर्ट्स एंकर शेफाली बग्गा ने चुप्पी तोड़ी है। दरअसल धनश्री वर्मा से अलग होने के बाद चहल का नाम लगातार शेफाली के साथ जोड़ा जा रहा है।

हाल ही में एक पॉडकास्ट में शेफाली ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि लोग बहुत जल्दी किसी भी मुलाकात को गलत नाम दे देते हैं।

डिनर करने का मतलब डेटिंग नहीं होता फिल्मीज्ञान के पॉडकास्ट में शेफाली बग्गा ने कहा कि वे डेटिंग की खबरों से अब परेशान हो चुकी हैं। उन्होंने कहा, मुझे हैरानी होती है कि लोगों की सोच कितनी छोटी है। अगर आप किसी के साथ डिनर पर जाते हैं, तो लोग उसे डेटिंग समझ लेते हैं। यह बहुत अजीब है।

बता दें कि कुछ समय पहले चहल और शेफाली एक साथ नजर आए थे, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके अफेयर की चर्चा शुरू हो गई थी।

क्रिकेटर से शादी करने के सवाल पर दिया जवाब पॉडकास्ट के दौरान जब शेफाली से पूछा गया कि क्या वे किसी क्रिकेटर से शादी करेंगी? इस पर उन्होंने साफ मना कर दिया। शेफाली ने कहा, क्रिकेट मेरा प्रोफेशन है। मैं अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को मिक्स नहीं करना चाहती। इसलिए मैं किसी क्रिकेटर से शादी नहीं करना चाहूंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अब इन अफवाहों से फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि उन्हें और उनके परिवार को सच पता है।

विराट कोहली जैसा पार्टनर चाहती हैं शेफाली शादी और लाइफ पार्टनर के सवाल पर शेफाली ने कहा कि वे भविष्य में विराट कोहली जैसा पार्टनर चाहती हैं। उन्हें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी परफेक्ट लगती है। शेफाली के मुताबिक, वे विराट जैसी पर्सनैलिटी और कमिटमेंट वाला इंसान अपनी जिंदगी में चाहती हैं।

बिग बॉस से मिली थी पहचान शेफाली बग्गा स्पोर्ट्स एंकरिंग की दुनिया में चर्चित नाम हैं। वे ‘बिग बॉस 13’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं, जहां से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। शेफाली के करियर की बात करें तो वे कई बड़े क्रिकेट इवेंट्स होस्ट कर चुकी हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *