ट्रम्प बोले- ईरान का एनरिच्ड यूरेनियम अमेरिका लाएंगे:साथ मिलकर परमाणु ठिकानों की खुदाई करेंगे; ईरान बोला- हमारा यूरेनियम कहीं ट्रांसफर नहीं होगा

Actionpunjab
1 Min Read




अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान मिलकर परमाणु ठिकानों की खुदाई करेंगे और वहां मौजूद एनरिच्ड यूरेनियम को निकालकर अमेरिका लाया जाएगा। ट्रम्प ने कहा कि बमबारी से प्रभावित परमाणु ठिकानों में दोनों देश साथ मिलकर जाएंगे और भारी मशीनों की मदद से खुदाई कर यूरेनियम बाहर निकाला जाएगा। इसके बाद इसे अमेरिका ले जाया जाएगा। ट्रम्प ने यह भी दावा किया कि ईरान बातचीत के लिए तैयार है और वीकेंड पर मीटिंग हो सकती है। उनके मुताबिक, एक-दो दिन में शांति समझौता हो सकता है। हालांकि, ईरान ने इसे खारिज कर दिया है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने कहा, “ईरान का एनरिच्ड यूरेनियम कहीं भी ट्रांसफर नहीं किया जाएगा।” ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *