पंजाब और लखनऊ के बीच मैच कल:आज दोनों टीमों की संयुक्त प्रैक्टिस, आठ जगहों पर रहेगी पार्किंग

Actionpunjab
2 Min Read




पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजॉइंट के बीच मुकाबला कल यानी रविवार को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें चंडीगढ़ पहुंच चुकी हैं, जिनके बीच आज शाम जॉइंट प्रैक्टिस सेशन रखा गया है, जिसमें दोनों टीमें एक साथ प्रैक्टिस करेंगी। यह प्रैक्टिस सेशन शाम 6:00 बजे से 9:00 बजे तक रहेगा। वहीं स्टेडियम से दोनों टीमों की तरफ से अलग-अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की जाएगी। मैच की तैयारी करते हुए प्रशासन की तरफ से आठ जगह पार्किंग बनाई गई है। जिसमें पहली तीन पार्किंग वीआईपी पार्किंग है। बाकी पांच पार्किंग सामान्य लोगों के लिए हैं। शुक्रवार शाम को पंजाब की टीम चंडीगढ़ पहुंची थी। वह मुंबई से मैच खेलने के बाद सीधी चंडीगढ़ आई है, जबकि एक दिन पहले वीरवार को लखनऊ की टीम भी पहुंची थी। विकेटों का शतक लगा चुके हैं अर्शदीप
पंजाब टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर सबकी नजर रहेगी। वह पंजाब के ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपनी टीम के लिए 100 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के रयान रिकेल्टन को आउट कर यह सफलता हासिल की है। हार का सिलसिला तोड़ने की कोशिश करेगी लखनऊ
लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 5 मैच खेले हैं, जिनमें से दो मैच में जीत और तीन में हार मिली है। लखनऊ की टीम लगातार दो मैच हारने के बाद पंजाब के साथ खेलेगी, जबकि पंजाब की टीम अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है, इसलिए वह अपनी लगातार जीत का सिलसिला जारी रखने की कोशिश करेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *