ट्रम्प बोले- ईरान से किसी भी हाल में यूरेनियम लेंगे:बुधवार तक समझौता नहीं हुआ तो सीजफायर खत्म, नाकेबंदी जारी रही तो फिर बमबारी होगी

Actionpunjab
4 Min Read




अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने एक बार फिर से ईरान के यूरेनियम को लेकर दावा किया है। उन्होंने शनिवार को एयरफोर्स वन में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा है कि अमेरिका किसी भी हालत में ईरान के पास मौजूद ज्यादा एनरिच्ड यूरेनियम हासिल करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बुधवार तक ईरान के साथ कोई बड़ा समझौता नहीं हुआ, तो मौजूदा सीजफायर खत्म किया जा सकता है। उन्होंने साफ कहा कि नाकेबंदी तो जारी रहेगी और जरूरत पड़ी तो फिर से बमबारी शुरू करनी पड़ सकती है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब दोनों देशों के बीच बातचीत आगे बढ़ने के बजाय अटकती दिख रही है। पाकिस्तान में हाल ही में हुई अप्रत्यक्ष बातचीत से भी कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। हालांकि बैकचैनल बातचीत से उम्मीद जगी थी, लेकिन अभी भी कई बड़े मुद्दों पर दोनों पक्ष सहमत नहीं हैं। सबसे बड़े मतभेद इन बातों पर हैं: होर्मुज खोलने को लेकर स्थिति साफ नहीं होर्मुज स्ट्रेट को लेकर स्थिति अभी भी साफ नहीं है, और इसी वजह से कई जहाज वहां से गुजरने से बच रहे हैं। अल जजीरा की एक रिपोर्ट के मुताबिक अलग-अलग खबरों की वजह से जहाजों में डर बना हुआ है। होर्मुज खुलने की घोषणा के बाद कुछ जहाज वहां से गुजरने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन लगता है कि कई जहाज वापस लौट रहे हैं क्योंकि स्थिति अभी भी उलझी हुई है, इसलिए जहाज जोखिम लेने से बच रहे हैं। असल में, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि होर्मुज पूरी तरह से सभी व्यापारिक जहाजों के लिए खुला है। लेकिन दूसरी तरफ, ईरान के संसद स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों पर नाकेबंदी जारी रखी, तो यह रास्ता खुला नहीं रहेगा। वहीं अमेरिकी सेंट्रल कमांड USCC ने कहा है कि नाकेबंदी तब तक जारी रहेगी, जब तक राष्ट्रपति ट्रम्प इसे हटाने का आदेश नहीं देते। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… दोबारा बातचीत: अमेरिका और ईरान की टीमें सोमवार को फिर से पाकिस्तान में बातचीत कर सकती हैं। हालांकि दोनों पक्षों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। होर्मुज स्ट्रेट खुला: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट फिलहाल सभी व्यापारिक जहाजों के लिए खुला है और आवाजाही सामान्य है। ईरान की धमकी: ईरान ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिकी नाकेबंदी जारी रही तो होर्मुज स्ट्रेट खुला नहीं रहेगा। ईरान ने ट्रम्प के कई दावों को गलत बताया। अमेरिकी नाकेबंदी जारी: ट्रम्प ने कहा कि ईरान के साथ समझौते में अब कोई बड़ी अड़चन नहीं बची है, हालांकि डील पूरी होने तक नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहेगी। घर वापसी: इजराइल और लेबनान के बीच सीजफायर लागू होने के बाद लेबनान में हजारों लोग अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *