अवैध पशु कटान को लेकर मारपीट, VIDEO:बुलंदशहर में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, घटना सीसीटीवी में कैद

Actionpunjab
2 Min Read




बुलंदशहर के खुर्जा में अवैध पशु कटान को लेकर खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। दो पक्षों में हुए इस खूनी संघर्ष का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया साइट्स पर देखा जा रहा है। घटना शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। खूनी संघर्ष में घायल को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। वहीं अभी तक इस मामले में खुर्जा कोतवाली पुलिस की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। क्या है पूरा मामला खुर्जा के मोहल्ला पीरजादगान निवासी सलीम पहलवान पुत्र खाकी पहलवान ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे वह अपने बच्चों के साथ घर पर था। तभी उसके पड़ोसी वहीद पहलवान व उसके पुत्र मुहीद, रेहानज़ अबुजर और फेजान तथा उसका भाई अतीक, जुनेदज़ जिशान आदि लाठी डंडे से लैस होकर आये और उसके घर मे घुस गए। उन्होंने कहा कि अपने घर के सीसीटीवी कैमरे हटा दो , इससे हमें पशु कटान में दिक्कत होती है।
उन्होंने इसके बाद गालियां देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने लाठी डंडों और धारदार हथियारों से उसके बेटे पर हमला कर दिया। इसके बाद सभी ने मिलकर उसके बेटे पर जानलेवा हमला किया, जिसमें वह बुरी तरह घायल है। शोर सुनकर वहां पहुंची भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आते ही वहां से सभी आरोपी भाग खड़े हुए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी को लेकर विवाद सामने आ रहा है। आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *