बिग बॉस मराठी 6 पर सोनाली राउत के गंभीर आरोप:खाने में कॉकरोच और मरे चूहे मिलने से कंटेस्टेंट्स की सेफ्टी पर सवाल

Actionpunjab
2 Min Read




रियलिटी शो बिग बॉस मराठी 6 फिर विवादों में आ गया है। इस बार पूर्व कंटेस्टेंट सोनाली राउत ने घर के अंदर की हालत पर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सोनाली ने X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर वीडियो पोस्ट कर बताया कि घर में साफ-सफाई बेहद खराब थी। उन्होंने आरोप लगाया कि खाने में गंदगी मिलती थी और कई बार उसमें कॉकरोच और मरे हुए चूहे दिखाई देते थे। उन्होंने कहा कि इस वजह से वहां रहना मुश्किल हो गया था और उनकी तबीयत खराब हो गई।
एक्ट्रेस ने बताया कि गंदगी भरे माहौल के कारण उन्हें स्किन से जुड़ी गंभीर समस्या हो गई। उनका कहना है कि यह सिर्फ असुविधा नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए खतरनाक स्थिति थी। सोनाली ने खुलासा किया कि घर में सुविधाएं बेहद सीमित थीं, जिससे हालात बिगड़ते गए। उन्होंने कहा कि इतने बड़े शो में ऐसी व्यवस्थाएं चौंकाने वाली हैं। सोनाली राउत ने पोस्ट में कहा कि इस अनुभव ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रभावित किया। उन्होंने संकेत दिया कि इस मामले में उन्हें आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ा। मामले को गंभीर मानते हुए सोनाली ने प्रोडक्शन टीम के खिलाफ नाराजगी जताई। इन आरोपों के बाद बिग बॉस मराठी 6 की कार्यप्रणाली और कंटेस्टेंट्स की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *