![]()
जगराओं के गांव रसूलपुर में एक घरेलू विवाद के दौरान एक भाई ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर दूसरे भाई की पगड़ी उतार दी और श्री साहिब की बेअदबी की। पीड़ित की शिकायत पर थाना हठूर पुलिस ने पिता-पुत्र और दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान गुरमीत सिंह, दलीप सिंह, परमजीत कौर और हरविंदर कौर के रूप में हुई है, जो सभी गांव रसूलपुर के निवासी हैं। थाना हठूर के एएसआई सुलखन सिंह ने बताया कि पीड़ित अजमेर सिंह, निवासी रसूलपुर, ने पुलिस को दिए बयान में घटना का विवरण दिया। अजमेर सिंह के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 को वह अपने घर से दूसरे घर गए हुए थे। आरोपियों ने पीड़ित को जमीन पर गिराया शाम करीब 5 बजे जब वह अपने घर का गेट बंद कर रहे थे, तभी गुरमीत सिंह, दलीप सिंह, परमजीत कौर और हरविंदर कौर उनके घर के सामने आ गए। पीड़ित ने बताया कि गुरमीत सिंह ने उनके बाल पकड़े और उनकी पगड़ी उतार दी। इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें जमीन पर गिरा दिया। इसी दौरान, परमजीत कौर ने उनके गले से श्री साहिब खींचकर उतार लिया और उसकी बेअदबी की। श्री साहिब उतारने के बाद वह उसे अपने घर ले गई।पीड़ित अजमेर सिंह ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उनकी दस्तार (पगड़ी) और श्री साहिब की बेअदबी की है। पुलिस ने मामले की जांच के उपरांत आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 298, 351(3) और 3(5) के तहत थाना हठूर में मामला दर्ज किया है। फिलहाल, सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
जगराओं में भाई ने दूसरे भाई की पगड़ी उतारी:गले से श्री साहिब खींचकर बेअदबी की, घरेलू विवाद में 4 लोगों पर केस दर्ज
Leave a comment