आजमगढ़ में पैसों के लेनदेन को लेकर जमकर मारपीट:दर्ज हुआ मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस, आस पास के CCTV से फुटेज की तलाश

Actionpunjab
2 Min Read




आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र से मारपीट और धमकी का गंभीर मामला सामने आया है। सर्फुद्दीनपुर मोहल्ला निवासी राजू यादव (32 वर्ष), पुत्र भूपेन्द्र कुमार यादव ने गांव के ही दो लोगों पर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में राजू यादव के गांव के दीपक यादव उर्फ बबली (पुत्र चन्द्रदेव यादव) और अमित यादव (पुत्र श्यामनरायन यादव) का हरेंद्र कुमार निवासी हरवंशपुर के साथ पैसों का लेन-देन था। इसी विवाद को लेकर दोनों आरोपी उसे लगातार निशाना बना रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि पहली घटना 5 अप्रैल 2026 को हुई, जब आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद 8 अप्रैल 2026 को शाम करीब 6:30 बजे फिर से दोनों ने गाली-गलौज करते हुए उसे मारा-पीटा। जिससे उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। उसने बताया कि 8 अप्रैल की घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी उसके पास मौजूद है। अस्पताल में कराया इलाज
राजू यादव ने बताया कि उसने सदर अस्पताल में अपना मेडिकल परीक्षण कराया है, जिसकी रिपोर्ट भी उसने शिकायत के साथ संलग्न की है। उसका आरोप है कि दोनों आरोपी दबंग किस्म के हैं और बिना लाइसेंस के ऊंचे ब्याज पर पैसे का लेन-देन भी करते हैं। लगातार मिल रही धमकियों से वह और उसका परिवार काफी भयभीत है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए और उसे सुरक्षा प्रदान की जाए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *