![]()
झज्जर शहर में बुलेट बाइक से निकलने वाले तेज पटाखों की आवाज से आम जनता परेशान थी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद ट्रैफिक पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान चलाया और नियमों का उल्लंघन करने वाले बाइक चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। शहर के हर कोने में चला अभियान गली-मोहल्लों से लेकर मुख्य चौक-चौराहों तक पुलिस टीम एक्टिव नजर आई। जहां भी पटाखे छोड़ती बुलेट बाइक दिखाई दी, पुलिस ने तुरंत पीछा कर उसे रोका और जांच की। खुद चलाकर जांची बुलेट बाइक कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बाइकों को खुद चलाकर भी चेक किया। जिन बाइकों से पटाखों जैसी आवाज आई, उनके मौके पर ही चालान काटे गए। इस अभियान में दर्जनभर से ज्यादा बाइकों पर कार्रवाई की गई। ट्रैफिक इंचार्ज के नेतृत्व में सख्ती ट्रैफिक इंचार्ज वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में शहर के विभिन्न स्थानों पर यह अभियान चलाया गया। एसआई मुकेश ने बताया कि ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी को भी नियम तोड़ने की छूट नहीं दी जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से जहां लोगों को राहत मिली है, वहीं बाइक चालकों को साफ संदेश दिया गया है कि ट्रैफिक नियमों के साथ खिलवाड़ अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
झज्जर में बुलेट के पटाखों पर पुलिस का सख्त एक्शन:ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों को सिखाया सबक
Leave a comment