पंजाब में गर्मी का कहर, पारा 41.1 डिग्री पार:24 अप्रैल तक राहत नहीं, मौसम रहेगा पूरी तरह सूखा; लोगों को सावधानी बरतने की सलाह

Actionpunjab
3 Min Read




पंजाब और चंडीगढ़ में गर्मी तेज होती जा रही है। बठिंडा में तापमान 41.1 डिग्री तो चंडीगढ़ में 40.0 डिग्री दर्ज किया गया है। राज्य के तापमान में 1.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है और यह अब सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज 19 अप्रैल से लेकर 24 अप्रैल तक मौसम ड्राई रहेगा। साथ ही आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। वहीं, मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने के साथ ही खाने पीने पर ध्यान देने की बात कहीं। 18 शहरों का तापमान 41 डिग्री से अधिक मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य के कुल 18 शहरों में अधिकतम तापमान 35 से 41 डिग्री के दायरे में दर्ज किया गया। अमृतसर में 36.8 डिग्री (2.0 डिग्री बढ़ोतरी), लुधियाना में 39.8 डिग्री (3.2 डिग्री), पटियाला में 40.4 डिग्री (3.1 डिग्री) और होशियारपुर में 37.3 डिग्री के साथ 2.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं फरीदकोट और फाजिल्का में तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ, जबकि गुरदासपुर में 34.0 डिग्री के साथ 3.0 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बल्लोवाल सौंखड़ी और सलेरना में सबसे ज्यादा 3.3 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई। मोहाली में 38.1 डिग्री (2.1 डिग्री), फिरोजपुर में 37.2 डिग्री (1.4 डिग्री) और भाखड़ा डैम में 37.4 डिग्री के साथ 2.0 डिग्री की वृद्धि हुई। 19 अप्रैल को छिटपुट हल्की बारिश होने की संभावना है। 18 से 24 अप्रैल के दौरान अधिकतम तापमान में 3–5°C तक वृद्धि होने का अनुमान है। 23 तारीख तक 40 डिग्री तक रहेगा तापमान राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों जैसे गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर (रोपड़) और नवांशहर में अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में यह 36 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है। इस सप्ताह के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहने की संभावना है। इसी तरह गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर (रोपड़) और नवांशहर में न्यूनतम तापमान 16 से 18°C के बीच रहने की संभावना है, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में यह 18 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है। मौसम शुष्क रहेगा मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान में अगले 24 घंटों में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *