- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Sunday (19 April 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

रविवार, 19 अप्रैल को मेष राशि के लोगों को धन संबंधी कामों में संघर्ष करना पड़ सकता है। वृष राशि के लोग सोच-समझकर निर्णय लें, क्योंकि दिक्कतें बढ़ सकती हैं। धनु राशि के लोगों को निवेश से लाभ मिल सकता है। टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल…
- मेष – फाइव ऑफ पेंटाकल्स
आज का दिन आर्थिक रूप से थोड़े कठिन संघर्ष का है। धन की कमी या संसाधनों के अभाव को लेकर चिंता रह सकती है। बिजनेस में आज का दिन घाटे या रुके हुए पेमेंट के कारण तनावपूर्ण रह सकता है। बाजार की मंदी आपके आत्मविश्वास को प्रभावित कर सकती है। समाज में स्वयं को अकेला या उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। यह समय धैर्य रखने और अपनी बुनियादी जरूरतों पर ध्यान केंद्रित करने का है।
करियर
कामकाज में आज असुरक्षा की भावना रहेगी। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत का उचित फल न मिलने से मन उदास रहेगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज रिजेक्शन झेलना पड़ सकता है। यह समय रिस्क लेने के लिए उपयुक्त नहीं है। अपनी स्किल्स को निखारने पर ध्यान दें और विपरीत परिस्थितियों में हिम्मत न हारें।
लव
पार्टनर के साथ छोटी-छोटी जरूरतों को लेकर बहस हो सकती है। जो लोग लॉन्ग टर्म रिलेशन में हैं, उन्हें भविष्य की असुरक्षा परेशान कर सकती है। दोस्ती में आज आपको मदद की उम्मीद कम ही रखनी चाहिए। आपसी विश्वास की कमी रिश्तों में दूरी पैदा कर सकती है। संयम रखें और एक-दूसरे का संबल बनने की कोशिश करें।
हेल्थ
दांतों में दर्द हो सकता है। आप डिप्रेशन महसूस कर सकते हैं। उचित पोषण और पर्याप्त आराम ही आपकी रिकवरी में सहायक होगा।
लकी कलर – बैज
लकी नंबर – 4
- वृषभ – सेवन ऑफ वंड्स
आज का दिन अपनी रक्षा करने का है। आपको अपने निर्णयों के लिए स्टैंड लेना पड़ सकता है। बिजनेसमैन के लिए बाजार में कड़ी प्रतिस्पर्धा और विरोधियों के हमलों का सामना करने का समय है। आर्थिक मामलों में अपनी संपत्ति की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें। समाज में अपनी साख बचाए रखने के लिए आपको अत्यधिक साहस और दृढ़ता दिखानी होगी।
करियर
प्रशासन से जुड़े लोगों पर काम का भारी बोझ और दबाव रह सकता है। यदि आप कानूनी क्षेत्र में हैं, तो आज दलीलों और बहस में जीत होगी। सहकर्मी आपके सुझावों का विरोध कर सकते हैं, पर आपकी दृढ़ता उन्हें चुप करा देगी। पदोन्नति की राह में आने वाली बाधाओं को आप अपनी कड़ी मेहनत से पार कर लेंगे।
लव
प्रेम में अपने रिश्ते को बाहरी हस्तक्षेप से बचाने की आवश्यकता है। दोस्तों की वजह से पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं, जहां आपको अपने प्यार का पक्ष मजबूती से रखना होगा। आपसी संवाद में स्पष्टता और निडरता रिश्तों को टूटने से बचाएगी। ईमानदार रहें और किसी तीसरे को अपने निजी जीवन में दखल न देने दें।
हेल्थ
रक्तचाप बढ़ सकता है, इसलिए तनावपूर्ण स्थितियों से दूर रहें। अपनी सहनशक्ति बढ़ाने के लिए प्रोटीन युक्त आहार लें। रीढ़ की हड्डी को सीधा रखने के लिए व्यायाम करें।
लकी कलर – कैरेमल
लकी नंबर – 7
- मिथुन – टेन ऑफ कप्स
आज का दिन पारिवारिक सुख और भावनात्मक संतुष्टि का है। घर का वातावरण खुशियों और आपसी सामंजस्य से महकेगा। बिजनेसमैन के लिए पैतृक संपत्ति या पारिवारिक सहयोग से व्यापार विस्तार के मार्ग खुलेंगे। आर्थिक स्थिति अत्यंत मजबूत रहेगी और आप विलासिता की वस्तुओं पर खर्च करेंगे। समाज में आपके परिवार की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुराने घरेलू विवाद आज पूरी तरह सुलझ जाएंगे।
करियर
कामकाजी जीवन में आज आपको मनचाही सफलता और सम्मान प्राप्त होगा। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को पदोन्नति या मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। कार्यस्थल पर वातावरण बहुत ही सहयोगात्मक और सकारात्मक रहेगा। नए स्टार्टअप शुरू करने के लिए परिवार का पूर्ण वित्तीय सहयोग आपको बड़ी उपलब्धियां दिलाएगा।
लव
प्रेम संबंध में आज का दिन यादगार रहेगा। पार्टनर के साथ गहरा भावनात्मक लगाव और सुरक्षा का अनुभव होगा। आज का दिन सगाई या गठबंधन तय करने के लिए श्रेष्ठ है। आपसी संवाद में अपार प्रेम और आदर बना रहेगा। दोस्तों के साथ बिताया गया समय मधुर स्मृतियां प्रदान करेगा।
हेल्थ
पाचन तंत्र बहुत ही सक्रिय रहेगा, फिर भी संतुलित सात्विक भोजन का आनंद लें। सत्संग या कीर्तन में भाग लेना सुखद रहेगा। कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए हल्की सैर और योग का सहारा लें।
लकी कलर – वार्म पिंक
लकी नंबर – 3
- कर्क – पेज ऑफ स्वॉर्ड्स
आज का दिन बौद्धिक सतर्कता और नई सूचनाओं के आगमन का है। किसी सदस्य की तीखी प्रतिक्रिया से माहौल गर्म हो सकता है। बिजनेसमैन के लिए दिन प्रतिस्पर्धियों की रणनीतियों पर नजर रखने का है। आर्थिक मामलों में कोई नया समाचार आपके निवेश की दिशा बदल सकता है। समाज में आपकी स्पष्टवादिता और तर्क करने की क्षमता चर्चा का विषय बनेगी।
करियर
तकनीकी क्षेत्र में काम करने वाले इंजीनियरों के लिए दिन किसी नए सॉफ्टवेयर या टूल को सीखने का है। यदि आप पत्रकारिता या लॉ के क्षेत्र में हैं, तो आपकी खोजी प्रवृत्ति बड़ी सफलता दिलाएगी। कार्यस्थल पर कोई जूनियर कर्मचारी आपको महत्वपूर्ण इनपुट दे सकता है। नई नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से बेहतर अवसर मिलने के संकेत हैं।
लव
पार्टनर के साथ रिश्ते में स्पष्टता आएगी, लेकिन शब्दों का चुनाव सावधानी से करें। जो लोग लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, उन्हें सोशल मीडिया या चैट की वजह से किसी गलतफहमी का सामना करना पड़ सकता है। दोस्ती में आज गपशप और सूचनाओं का आदान-प्रदान बढ़ेगा।
हेल्थ
अधिक मानसिक श्रम के कारण आंखों में थकान और भारीपन महसूस होगा। कंधे और गर्दन की जकड़न से बचने के लिए नियमित रूप से स्ट्रेचिंग करें। सोने से पहले चाय-कॉफी पीने से बचें।
लकी कलर – वार्म कोरल
लकी नंबर – 9
- सिंह – नाइन ऑफ वंड्स
आज का दिन आपकी सहनशक्ति और लचीलेपन की परीक्षा का है। पुरानी समस्याओं के फिर से उभरने से वातावरण थोड़ा बोझिल रह सकता है। बिजनेसमैन के लिए पिछला संघर्ष अभी समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए सतर्कता बनाए रखें। आर्थिक लेन-देन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें। समाज में अपनी स्थिति सुरक्षित रखने के लिए आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी।
करियर
सिक्योरिटी या पुलिस बल में कार्यरत लोगों के लिए दिन अत्यधिक सतर्क रहने का है। यदि आप मैनेजमेंट के क्षेत्र में हैं, तो कड़े अनुशासन से ही काम समय पर पूरे होंगे। पदोन्नति के करीब पहुंचकर भी आपको कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। हार मानने के बजाय डटे रहें, सफलता बस कुछ ही कदम दूर है।
लव
प्रेम संबंध में आज पिछला कड़वा अनुभव आपको थोड़ा असुरक्षित महसूस करा सकता है। पार्टनर के प्रति अविश्वास की भावना को अपने ऊपर हावी न होने दें। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वाले लोगों को रिश्ता बचाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। प्यार में धैर्य और अटूट विश्वास ही आज के दिन आपके बिगड़ते रिश्तों को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगा।
हेल्थ
सिर में चोट लगने या भारीपन से बचने के लिए सावधानी बरतें। मांसपेशियों में खिंचाव या पैरों में सूजन हो सकती है। मानसिक रूप से आप थके हुए रहेंगे, इसलिए योग और ध्यान के लिए समय निकालें।
लकी कलर – मस्टर्ड येलो
लकी नंबर – 3
- कन्या – एइट ऑफ पेंटाकल्स
आज का दिन कठिन परिश्रम, कौशल विकास और पूर्ण समर्पण का है। अपनी जिम्मेदारियों को बहुत ही बारीकी और ईमानदारी से निभाएंगे। बिजनेसमैन के लिए अपने उत्पाद की गुणवत्ता सुधारने और व्यापारिक बारीकियों पर ध्यान देने का यह उत्तम समय है। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे, लेकिन ठोस रूप से मजबूत होगी। समाज में आपकी पहचान एक कर्मठ और अनुशासित व्यक्ति के रूप में बनेगी। करियर
यदि आप इंजीनियरिंग या तकनीकी क्षेत्र में हैं, तो आज का दिन किसी जटिल प्रोजेक्ट को पूर्ण करने का है। कला और हस्तशिल्प से जुड़े लोगों को अपनी कलाकृति के लिए बड़ी सराहना और ऑर्डर्स मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर आपकी निरंतरता और लगन पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी।
लव
प्रेम संबंध में आज आप रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए सक्रिय प्रयास करेंगे। जो नए रिश्ते में हैं, वे एक-दूसरे की आदतों को समझने और तालमेल बिठाने में समय बिताएंगे। दोस्ती में भरोसे को मजबूत करने के लिए आप छोटे-छोटे लेकिन महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे। प्यार में आपकी निष्ठा और समर्पण रिश्ते को एक नई ऊंचाई और स्थायित्व प्रदान करेगा।
हेल्थ
फिट रखने के लिए आप एक नया वर्कआउट रूटीन या डाइट प्लान शुरू कर सकते हैं। गर्दन और पीठ की मांसपेशियों में अधिक झुककर काम करने से दर्द हो सकता है, इसलिए पोश्चर का ध्यान रखें। आंखों की थकान दूर करने के लिए ठंडे पानी से सिकाई करें।
लकी कलर – नियॉन ग्रीन
लकी नंबर – 5
- तुला – टू ऑफ कप्स
आज का दिन आपसी प्रेम, साझेदारी और गहरी बॉन्डिंग का है। सौहार्द बढ़ेगा और पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे। बिजनेसमैन के लिए नए एग्रीमेंट या पार्टनरशिप शुरू करने के लिए समय सर्वोत्तम है। आर्थिक मामलों में संयुक्त निवेश से बड़ा लाभ होने के संकेत हैं। समाज में आपकी छवि एक मिलनसार और न्यायप्रिय व्यक्ति के रूप में उभरेगी। किसी खास व्यक्ति के साथ वैचारिक तालमेल बैठने से मन प्रसन्न रहेगा।
करियर
टीम वर्क और कोलाबोरेशन से अद्भुत परिणाम प्राप्त होंगे। यदि आप विज्ञापन, मार्केटिंग या पीआर क्षेत्र में हैं, तो आज का दिन बड़ी डील फाइनल करने का है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल प्रोजेक्ट्स को समय से पहले पूरा कराएगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से सफलता मिलेगी।
लव
पार्टनर के साथ बिताया गया समय मधुरता और आपसी विश्वास को नई गहराई देगा। जो लोग हाल ही में किसी से मिले हैं, उनके बीच गहरी दोस्ती या प्रेम की शुरुआत हो सकती है। आपसी संवाद में कोमलता और सम्मान बना रहेगा। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वालों के लिए आज सरप्राइज मुलाकात का योग बन रहा है।
हेल्थ
ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट को सामान्य बनाए रखने के लिए प्राणायाम और योग का सहारा लें। मॉर्निंग वॉक मानसिक शांति और शारीरिक स्फूर्ति प्रदान करेगी।
लकी कलर – मौवे
लकी नंबर – 2
- वृश्चिक – द डेविल
आज का दिन मोह, भौतिक इच्छाओं और बंधनों के प्रभाव का है। किसी सदस्य की जिद या वर्चस्व के कारण तनाव उत्पन्न हो सकता है। बिजनेसमैन के लिए अल्पकालिक लाभ के लालच में गलत अनैतिक रास्तों पर चलने से बचने की सलाह है। आर्थिक मामलों में कर्ज या फिजूलखर्ची आपके बजट को बिगाड़ सकती है। दिखावे की प्रवृत्ति से बचें।
करियर
यदि आप बैंकिंग या फाइनेंस क्षेत्र में हैं, तो कागजी कार्रवाई में पूरी पारदर्शिता रखें, अन्यथा बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं। मैनेजमेंट में कार्यरत लोगों को अपने अधीनस्थों पर अत्यधिक दबाव बनाने से बचना चाहिए। नई नौकरी के लालच में आकर अपनी वर्तमान स्थिरता से समझौता न करें।
लव
प्रेम में अत्यधिक जुनून, ईर्ष्या और पजेसिवनेस हावी रहेगी। पार्टनर पर नियंत्रण करने की कोशिश रिश्तों में घुटन पैदा कर सकती है। जो किसी टॉक्सिक रिलेशनशिप में हैं, उन्हें आज अपनी सीमाओं को पहचानने की जरूरत है। आपसी संवाद में कड़वाहट से बचने के लिए मौन रहना ही बेहतर होगा।
हेल्थ
शरीर में विषाक्त पदार्थों (टॉक्सिन्स) की अधिकता हो सकती है, अधिक पानी पिएं और डिटॉक्स डाइट लें। तामसिक प्रवृत्तियों को त्याग कर ध्यान और योग का सहारा लेना आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए संजीवनी का काम करेगा।
लकी कलर – चारकोल
लकी नंबर – 8
- धनु – किंग ऑफ स्वॉर्ड्स
आज का दिन तार्किकता, अनुशासन और निष्पक्ष न्याय का है। आप एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाएंगे और महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। बिजनेसमैन के लिए कानूनी सलाह और अनुबंधों को स्पष्ट करने का यह बेहतरीन समय है। आर्थिक मामलों में भावुकता के बजाय बुद्धिमानी से किया गया निवेश लाभ दिलाएगा। सिद्धांतों पर अडिग रहना ही आज आपकी सबसे बड़ी शक्ति बनेगी।
करियर
लॉ, मैनेजमेंट और प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए दिन उपलब्धियों का है। आपकी लीडरशिप और अनुशासन सहकर्मियों के लिए प्रेरणा बनेगा। नई नौकरी के इंटरव्यू में आपकी तार्किक सोच और आत्मविश्वास सफलता सुनिश्चित करेगा। सरकारी अधिकारियों के साथ मीटिंग में आपकी स्पष्ट रणनीति की सराहना होगी।
लव
जो लोग लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, वे संवाद के जरिए अपनी सीमाओं और अपेक्षाओं को स्पष्ट करेंगे। आपसी रिश्तों में ईमानदारी और बौद्धिक तालमेल बना रहेगा। किसी मित्र को कठिन समय में आपकी निष्पक्ष सलाह की आवश्यकता पड़ सकती है। प्रेम में सच्चाई और मर्यादा बनाए रखना रिश्ते को स्थायित्व प्रदान करेगा।
हेल्थ
मानसिक शांति के लिए लॉजिकल थिंकिंग और ध्यान का सहारा लें। आंखों के आराम के लिए डिजिटल डिटॉक्स जरूरी है। ठंडी हवा के सीधे संपर्क में आने से बचें, क्योंकि यह नर्वस सिस्टम को प्रभावित कर सकती है।
लकी कलर – नेवी ब्लू
लकी नंबर – 4
- मकर – द वर्ल्ड
आज का दिन पूर्णता, उपलब्धि का है। पारिवारिक वातावरण में उत्सव और संतुष्टि का भाव रहेगा। बिजनेसमैन के लिए व्यापार का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने या किसी बड़े प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक पूरा करने का यह सुनहरा समय है। आर्थिक रूप से आप स्वयं को बहुत समृद्ध और सुरक्षित महसूस करेंगे। यात्रा का योग है, जो आपके जीवन में नए और सकारात्मक आयाम जोड़ेगा।
करियर
यदि आप एक्सपोर्ट-इंपोर्ट, ट्रेवल या बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत हैं, तो बड़ी उपलब्धि और पदोन्नति के प्रबल संकेत हैं। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत को सराहा जाएगा और आपको प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल सकता है। नई नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अंतरराष्ट्रीय संस्थानों से ऑफर मिल सकते हैं। यह समय अपनी स्किल्स को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने और जीत हासिल करने का है।
लव
प्रेम संबंध में आज सामंजस्य और पूर्णता का अनुभव होगा। पार्टनर के साथ मिलकर आप किसी बड़े सपने को साकार करेंगे। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वालों के लिए दिन रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने का हो सकता है। यह समय प्रेम को पूरी भव्यता और ईमानदारी के साथ जीने का है।
हेल्थ
ऊर्जा और स्फूर्ति अपने चरम पर रहेगी, जिससे आप कठिन कार्य भी आसानी से कर लेंगे। पैरों और टखनों की मजबूती के लिए साइकिलिंग या लंबी सैर फायदेमंद रहेगी। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए फलों के रस का सेवन करें।
लकी कलर – गोल्डन येलो
लकी नंबर – 1
- कुंभ – सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स
आज का दिन कूटनीति, चालाकी और गोपनीयता का है। बिजनेसमैन के लिए बाजार में व्यापारिक डेटा लीक होने के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में बिना सोचे-समझे किसी पर भरोसा न करें, क्योंकि धोखाधड़ी की संभावना बन रही है। समाज में अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। यह समय सीधे संघर्ष के बजाय चतुराई और सूझबूझ से अपना रास्ता निकालने का है।
करियर
कामकाजी जीवन में आज आपको शॉर्टकट लेने के प्रलोभन से बचना चाहिए। कार्यस्थल पर कोई सहकर्मी आपकी मेहनत का श्रेय चुराने की कोशिश कर सकता है। मैनेजमेंट में कार्यरत लोगों को ऑफिस पॉलिटिक्स और गुप्त रणनीतियों का सामना करना पड़ेगा। नई नौकरी के प्रस्तावों में छिपी हुई शर्तों को बारीकी से जांचें।
लव
प्रेम में अविश्वास और पारदर्शिता की कमी रिश्तों में दरार डाल सकती है। कोई बात छिपाना या उनसे झूठ बोलना भविष्य में बड़ी मुसीबत बन सकता है। जो लोग नए रिश्ते में हैं, उन्हें सामने वाले की मंशा को समझने के लिए समय लेना चाहिए। आपसी संवाद में आज स्पष्टता का अभाव रहेगा, जिससे गलतफहमियां बढ़ेंगी। प्यार में ईमानदारी और वफादारी ही आपके रिश्ते की सबसे बड़ी परीक्षा होगी।
हेल्थ
तनाव अनुभव कर सकते हैं। नींद की कमी और अधिक सोचने से सिर में भारीपन रहेगा। हल्की स्ट्रेचिंग और ध्यान मन को शांत रखेंगे। शरीर को डिटॉक्स करने के लिए पर्याप्त पानी और ताजे फलों का सेवन करें।
लकी कलर – लैवेंडर
लकी नंबर – 7
- मीन – टेन ऑफ वंड्स
आज का दिन नई जिम्मेदारियों का है। बिजनेसमैन के लिए काम का विस्तार तनाव का कारण बन सकता है, जहां अकेले सब कुछ संभालना मुश्किल होगा। पुराने कर्ज या प्रतिबद्धताएं आपको दबा सकती हैं। समाज में अपनी छवि बनाए रखने के चक्कर में आप स्वयं को बहुत ज्यादा थका लेंगे। यह समय कार्यों को दूसरों में बांटने और अपनी प्राथमिकताओं को दोबारा तय करने का है।
करियर
कामकाजी जीवन में आज ‘डेडलाइन’ और काम का अंबार आपको परेशान कर सकता है। मैनेजमेंट में कार्यरत को ‘ओवरटाइम’ करना पड़ सकता है, कार्यस्थल पर सहकर्मियों की मदद न मिलना आपके संघर्ष को बढ़ा सकता है। नई नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं को अत्यधिक प्रतिस्पर्धा और कड़े परिश्रम के बाद भी परिणाम मिलने में देरी होगी।
लव
प्रेम संबंध में आज जिम्मेदारियों का बोझ रोमांस को कम कर सकता है। लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप में रहने वाले भविष्य की चिंताओं को लेकर खुद को अकेला और थका हुआ महसूस करेंगे। आपसी संवाद में आज केवल समस्याओं की चर्चा होने से रिश्ता बोझिल लग सकता है। प्रेम में आज स्पेस और मानसिक शांति की जरूरत है, ताकि रिश्ता सुधर सके।
हेल्थ
शॉर्ट ब्रेक जरूर लें। हृदय और श्वसन तंत्र पर दबाव बढ़ सकता है, डीप ब्रीदिंग का अभ्यास करें। रात में गहरी नींद लेने की कोशिश करें और शरीर की मालिश से मांसपेशियों को आराम दें। मालिश और गर्म पानी से स्नान राहत दिलाएगा।
लकी कलर – पीच
लकी नंबर – 6
