249वें मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 1897 मरीजों का इलाज:एनीमिया जांच में 66 मरीज ग्रसित मिले, 222 को तंबाकू छोड़ने की सलाह

Actionpunjab
2 Min Read




कानपुर देहात में रविवार को 249वें मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का सफल आयोजन किया गया। यह मेला एक शहरी और 29 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ, जहां आमजन को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराई गईं। मेले में कुल 60 चिकित्सक और 131 पैरामेडिकल स्टाफ ने अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान कुल 1897 मरीजों का उपचार किया गया, जिनमें 895 पुरुष, 763 महिलाएं और 239 बच्चे शामिल थे। इसके अतिरिक्त, 696 मरीजों की कोविड जांच की गई, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। स्वास्थ्य सेवाओं के तहत 172 मरीजों की एनीमिया जांच की गई, जिनमें से 66 मरीज एनीमिया से ग्रसित पाए गए। 222 लोगों को तंबाकू छोड़ने की सलाह दी गई। मेले में 110 मरीज सर्दी-जुकाम, 150 त्वचा रोग और 222 अन्य बीमारियों से पीड़ित मिले। मेले में 56 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई, जिनमें 57 उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों की पहचान की गई। 38 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। जरूरतमंद मरीजों को उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण पर भी विशेष ध्यान दिया। बच्चों को नियमित टीके लगाए गए, वहीं किशोरियों और महिलाओं को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी भी प्रदान की गई। इस मेले का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को उनके नजदीक ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और समय पर जांच व उपचार सुनिश्चित करना है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *