कुरुक्षेत्र सड़क हादसे में महिला की मौत:कार ने बाइक-रेहड़ी को मारी टक्कर, भाई घायल; 25 दिन पहले मायके आई थी

Actionpunjab
2 Min Read




हरियाणा के कुरुक्षेत्र शहर ढांड रोड पर ऑल्टो कार ने तेज रफ्तार से ट्रक को ओवरटेक करते हुए सामने से आ रही बाइक रेहड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक रेहड़ी पलट गई। हादसे में उस रेहड़ी पर सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतका की पहचान पिंकी (50 वर्ष) के रूप में हुई है। पिंकी पिहोवा के पुराने बाजार की रहने वाली थी। तकरीबन 25 दिन पहले मिर्जापुर कॉलोनी में अपने मायके आई थी। पिंकी के 2 बेटे और दो ही बेटियां हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है। पिंकी के भाई हवा सिंह (53) को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। रात मिली मौत की सूचना पिंकी के पति गोपाल ने पुलिस को बताया कि वह ट्रक चलाता है। रात करीब 1 बजे उसके भतीजे पवन का फोन आया। पवन ने बताया कि उसकी बुआ पिंकी और चाचा हवा सिंह एक्सीडेंट का हो गया है। किसी राहगीर उनको देखा और पिंकी के फोन से सूचना दी। पिंकी की चोटों के कारण अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। ऑल्टो कार ने मारी टक्कर रात को ढांड रोड पर गुरुकुल कुरुक्षेत्र के पास ऑल्टो कार (HR05A3021) ने ट्रक को ओवरटेक करते हुए उनकी बाइक रेहड़ी को टक्कर मार दी। पुलिस ने सूचना पर घायल पिंकी और उसके भाई हवा सिंह को एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। यहां पिंकी ने इलाज के दौरान रात करीब 1 बजे दम तोड़ दिया। कार ड्राइवर की तलाश जारी हवा सिंह का PGI चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। उधर, थाना केयूके पुलिस ने शिकायत पर कार नंबर के आधार पर FIR दर्ज की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *