![]()
जयपुर में मंगलवार को मेंटेनेंस काम के चलते कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। कटौती सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक की जाएगी, जिससे शहर के 10 से ज्यादा इलाके प्रभावित होंगे बिजली विभाग की ओर से तय शेड्यूल के अनुसार- जयसिंहपुरा खोर और आस-पास के क्षेत्रों में लाइन मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इस दौरान स्थानीय स्तर पर सप्लाई पूरी तरह बंद रखी जाएगी। इन इलाकों में रहेगी बिजली बंद जयसिंहपुरा खोर, जेडीए A Block, जेडीए B Block, जेडीए C Block, कुंड रोड, नंद वाटिका, नायला रोड, बड़ी का बास, 2 नंबर बस स्टैंड, पंचवटी, रोहित नगर, केशव नगर, द्वारकापुरी और आसपास के क्षेत्र इस कटौती से प्रभावित रहेंगे। बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे तय समय के दौरान जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सकें।
जयपुर के 10 से ज्यादा इलाकों में बिजली कटौती कल:मेंटेनेंस के चलते 4 घंटे सप्लाई रहेगी बंद; जानिए- कौनसे इलाके होंगे प्रभावित
Leave a comment