चंदौली DM ने तीन लापरवाह अफसरों का वेतन रोका:सीएम डैशबोर्ड समीक्षा में लापरवाही और अनुपस्थिति पर कार्रवाई

Actionpunjab
2 Min Read




चंदौली के जिलाधिकारी (DM) चंद्रमोहन गर्ग ने सोमवार शाम कलेक्ट्रेट में सीएम डैशबोर्ड के तहत संचालित विकास कार्यों और परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने सदर बिजली एक्सईएन का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण जारी करने का आदेश दिया। इसके अतिरिक्त, समीक्षा बैठक से अनुपस्थित रहने के कारण सकलडीहा और पीडीडीयू नगर के बिजली एक्सईएन का वेतन भी रोक दिया गया है। जिलाधिकारी ने इन दोनों अधिकारियों से भी स्पष्टीकरण मांगा है। डीएम की इस सख्त कार्रवाई से जिले के अन्य अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सड़क निर्माण, पेंशन योजना, फैमिली आईडी, ऑपरेशन कायाकल्प, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन और उज्ज्वला योजना सहित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की मौजूदा स्थिति पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिया कि पेंशन से संबंधित कोई भी मामला लंबित न रहे और फैमिली आईडी में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति दिखनी चाहिए। डीएम ने सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि जिन परियोजनाओं का कार्य पूरा हो चुका है, उन्हें शीघ्र हैंडओवर करने की प्रक्रिया पूरी की जाए, ताकि जिले की रैंकिंग में सुधार हो सके। डीएम ने सीएम डैशबोर्ड पर अंकित सभी परियोजनाओं की प्रगति को नियमित रूप से अपडेट करने और धीमी गति से चल रही योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सभी अधिकारी कार्य दिवस के दौरान सुबह 10 से 12 बजे तक अनिवार्य रूप से कार्यालय में उपस्थित रहकर जनता की शिकायतों को सुनें और उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी (CDO) को प्रतिदिन किन्हीं पांच अधिकारियों की उपस्थिति जांचने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि वे समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर जन शिकायतें सुन रहे हैं या नहीं। बैठक में सीएमओ डॉ. वाईके राय, बीएसए सचिन कुमार, उप कृषि निदेशक भीमसेन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *