कौशांबी पुलिस ने 940 किलो गांजा जलाया:'ऑपरेशन दहन' के तहत 118 मामलों का मादक पदार्थ नष्ट

Actionpunjab
1 Min Read




कौशांबी पुलिस ने ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार देर शाम पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिला ड्रग डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में 118 मुकदमों से जब्त 940.834 किलोग्राम गांजा नष्ट कर दिया गया। यह कार्रवाई प्रयागराज के नैनी स्थित महेवा पूरब पट्टी में फेरो बिल्ड हार्ड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री में की गई। गांजे को आग के हवाले कर दिया गया। पूरी प्रक्रिया की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके।

कौशांबी के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह अभियान नशे के खिलाफ जारी जंग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ का नष्ट होना अपराधियों के लिए एक कड़ा संदेश है। पुलिस अधीक्षक ने आगे कहा कि आने वाले दिनों में नशे के सौदागरों के खिलाफ और सख्ती बरती जाएगी। जिले में मादक पदार्थों पर लगातार कार्रवाई तेज की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *