Madhu Kishwar Notice | Chandigarh Police Delhi FIR

Actionpunjab
6 Min Read


मधु किश्वर के घर पहुंची चंडीगढ़ पुलिस उनके ऑफिस में बात करती हुई।

चंडीगढ़ पुलिस की टीम आज (21 अप्रैल को) दिल्ली में राइटर मधु किश्वर के घर पहुंची। टीम ने उन्हें नोटिस देकर जांच में शामिल होने के लिए कहा। टीम में इंस्पेक्टर इरम रिजवी और इंस्पेक्टर सरित राय शामिल थीं, जिन्होंने नोटिस सौंपा। मधु किश्वर समेत अन्य लोगों

.

शिकायत में आरोप लगाया गया कि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने एक वीडियो को गलत पहचान के साथ वायरल किया और उसमें अश्लील व भ्रामक शब्द जोड़कर पेश किया। इससे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की छवि खराब करने की कोशिश की गई और समाज में भ्रम फैलाया गया।

राइटर मधु किश्वर ने कहा कि कानून के अनुसार अंधेरा होने के बाद और सूर्योदय से पहले महिलाओं के पास पुलिस नहीं जा सकती और न ही उन्हें गिरफ्तार कर सकती है, इसलिए मैंने प्रतिनिधिमंडल की प्रमुख से फोन पर बात की। उन्होंने बताया कि उनकी टीम चंडीगढ़ में मेरे खिलाफ दर्ज एक एफआईआर के संबंध में नोटिस देने आई है।

मैंने आग्रह किया कि वे कानून का पालन करें और सुबह आएं। दोनों पक्षों ने पूरी शालीनता बनाए रखी। जैसे ही मुझे एफआईआर की कॉपी मिलती है, मैं चंडीगढ़ में दर्ज इस नए मामले की पूरी जानकारी साझा करूंगी।

राइटर मधु किश्वर के घर पहुंची चंडीगढ़ पुलिस।

राइटर मधु किश्वर के घर पहुंची चंडीगढ़ पुलिस।

मधु किश्वर पर FIR को लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने क्या कहा

  • भ्रामक पोस्ट-क्लिप शेयर की जा रही, गलत पहचान बता रहे: चंडीगढ़ पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर कहा- चंडीगढ़ एक निवासी से शिकायत प्राप्त हुई कि कुछ फर्जी और भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट एवं वीडियो क्लिप, जिनमें अश्लील शब्द और सामग्री शामिल है, विभिन्न सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा प्रसारित किए जा रहे हैं। इन पोस्ट्स में वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की गलत पहचान बताई जा रही है।
  • अश्लील शब्द यूज किए, नुकसान पहुंचाने का मकसद: शिकायतकर्ता के अनुसार, यह जानबूझकर किया गया कृत्य है, जिसमें अश्लील शब्दों और वाक्यांशों का उपयोग करते हुए झूठे इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड तैयार किए गए हैं। आरोप है कि संबंधित लोगों को यह जानकारी थी या उन्हें विश्वास करने का पर्याप्त कारण था कि ये पोस्ट भ्रामक और झूठे हैं, और इनका उद्देश्य नुकसान पहुंचाना या किसी को क्षति पहुंचाना है।
  • शांति और सौहार्द में बाधा का इरादा: शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि इस वीडियो को इस इरादे से प्रसारित किया गया कि एक संवैधानिक प्राधिकरण की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचे और सार्वजनिक शांति एवं सौहार्द में बाधा उत्पन्न हो। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है।
  • वीडियो में ट्रैवल व्लॉगर, महिला ने कहा- मेरे पति का वीडियो: शिकायतकर्ता के अनुसार, वीडियो में दिख रहा व्यक्ति एक ट्रैवल व्लॉगर है, जिसकी पत्नी नियमित रूप से अपनी गतिविधियों के अपडेट सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। मूल वीडियो उसी के सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया गया था। महिला के बयान के अनुसार, उसके अकाउंट से साझा किया गया वीडियो उसके पति का है।
  • महिला के पति, वीडियो वाली महिला का बयान दर्ज किया: चंडीगढ़ पुलिस ने कहा- प्रारंभिक जांच के दौरान उसके पति और वीडियो में मौजूद एक अन्य महिला के बयान भी दर्ज किए गए हैं। शिकायत के आधार पर, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 196, 318, 336(1), 336(3), 336(4), 340, 353, 356 तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की धाराएं 66C, 66D और 67 के तहत मधु किश्वर और अन्य के खिलाफ, शिकायत में उल्लिखित सोशल मीडिया हैंडल्स के आधार पर, थाना सेक्टर-26 में मामला दर्ज किया है।

जिस वीडियो के आधार पर केस, उसमें क्या दिख रहा

इस संबंध में मधु किश्वर के X अकाउंट को खंगाला गया तो उसमें दिख रहा है कि एक व्यक्ति किसी मसाज पार्लर में है। जिसमें एक महिला उसके चेहरे की मसाज कर रही है। जो लेटा हुआ है, वह व्लॉगर का पति है। मसाज करने वाली कोई कर्मचारी बताई जा रही है। इसी को शेयर कर व्लॉगर के पति को किसी दूसरे व्यक्ति से जोड़कर गुमराह करने का वाला दावा किया गया। जिसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की है।

************

ये खबर भी पढ़ें:

चंडीगढ़ में PM के खिलाफ बोलने वाली लेखिका पर FIR: आरोप- मधु किश्वर ने सोशल मीडिया पर मिसलीडिंग VIDEO डाला, अश्लील शब्द जोड़े

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलने वाली फेमस राइटर मधु किश्वर पर चंडीगढ़ में केस दर्ज किया गया है। सोमवार (20 अप्रैल) को मधु किश्वर और अन्य लोगों के खिलाफ सेक्टर-26 थाने में FIR दर्ज की गई। यह कार्रवाई 19 अप्रैल को मिली शिकायत के आधार पर की गई। (पढ़ें पूरी खबर)

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *