![]()
बढ़ते तापमान और गर्मी का असर अब चिड़ियाघर के जानवरों की डाइट पर भी दिखने लगा है। कानपुर जू प्रशासन ने वन्य जीवों को लू और डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए उनकी ‘समर डाइट’ शुरू की है। इसके तहत रोजाना करीब 100 किलो ककड़ी, खीरा, खरबूजा और तरबूज जानवरों को खिलाया जा रहा है। सबसे ज्यादा तरबूज खा रहें है वन्य जीव
जू प्रशासन के मुताबिक, सबसे ज्यादा तरबूज का इस्तेमाल किया जा रहा है, क्योंकि इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है। खासकर हिप्पो, हिरन और गैंडे इसे बड़े चाव से खा रहे हैं।
जू के डॉक्टर नासिर ने बताया कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे-वैसे जानवरों के डाइट प्लान में जूस वाले फलों की मात्रा बढ़ाई गई है। शाकाहारी जानवरों को खास तौर पर खरबूजा, तरबूज, खीरा और ककड़ी दी जा रही है, ताकि उनके शरीर में पानी की कमी न हो। एक जानवर को 5 किलो तरबूज और 2 से तीन किलो ककड़ी खीरा खिलाया जा रहा है
उन्होंने बताया कि हिप्पो और गैंडे को रोजाना 5 से 6 किलो तक तरबूज दिया जा रहा है, जबकि अन्य शाकाहारी जानवरों को 2 से 3 किलो खीरा और ककड़ी खिलाई जा रही है। इसके अलावा मौसमी सब्जियों में लौकी, तोरई और कद्दू भी डाइट में शामिल किए गए हैं, जिनमें वाटर कंटेंट अधिक होता है। दोपहर से पहले वन्य जीवों को खिला दिया जाता है फल और हरी सब्जी
जू प्रशासन इस बात का भी खास ध्यान रख रहा है कि जानवरों को दोपहर से पहले ही फल और सब्जियां खिला दी जाएं, ताकि दिनभर उन्हें तरावट मिलती रहे। दिलचस्प बात ये है कि जानवर भी सबसे ज्यादा तरबूज को मजे लेकर खा रहे हैं। फलों को साफ कर और ठंडा होने के बाद खिलाया जाता है
डॉ. नासिर ने बताया कि हर सुबह फल मंडी से ताजे फल और सब्जियां मंगवाई जाती हैं। कीपर पहले इन्हें अच्छी तरह साफ करते हैं, फिर करीब एक घंटे तक पानी में ठंडा किया जाता है, ताकि जानवरों को ठंडे और ताजे फल मिल सकें।
कानपुर जू में समर डाइट प्लान:रोजाना 100KG तरबूज, खरबूजा और खीरा खा रहें हैं वन्यजीव, वाटर कंटेंट वाली सब्जिंयों की मात्रा बढ़ाई
Leave a comment