जालंधर में नाबालिग लड़की बनी मां:अमृतसर के युवक ने किया था रेप, बुआ के पास रहती है, कक्षा नौ की स्टूडेंट

Actionpunjab
2 Min Read




जालंधर के बिलगा थाना क्षेत्र के पुआदरा गांव में एक नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है। इस मामले में अमृतसर के रहने वाले राहुल नामक युवक पर रेप करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी 15 वर्षीय भतीजी 9वीं कक्षा में पढ़ती है। पिछले करीब डेढ़ महीने से पेट दर्द की शिकायत कर रही थी। पहले उसे एक निजी डॉक्टर से दवा दिलाई गई, लेकिन कोई आराम नहीं लगा। अमृतसर का रहने वाला है आरोपी युवक 19 अप्रैल 2026 को पेट में तेज दर्द होने पर उसे फिल्लौर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एक निजी महिला डॉक्टर के पास रेफर किया गया। महिला डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि मुस्कान गर्भवती है और उसकी डिलीवरी का समय पूरा हो चुका है। इसके बाद लड़की की डिलीवरी कराई गई। डिलीवरी के बाद महिला ने अपनी भतीजी से पूछताछ की, जिस पर लड़की ने बताया कि अमृतसर के रहने वाले राहुल नामक युवक ने उसके साथ रेप किया था। राहुल का पूरा पता अभी ज्ञात नहीं है। अपनी बुआ के पास रह रही थी लड़की महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि पीड़िता उनके भाई की छोटी बेटी है। भाई की पत्नी करीब 13 साल पहले उन्हें छोड़कर चली गई थी। वहीं महिला के पिता अश्विनी कुमार की लगभग सवा साल पहले मृत्यु हो जाने के कारण पीड़िता पिछले करीब सात महीने से अपनी बुआ के पास ही रह रही थी। थाना बिलगा के एसएचओ गुरशरण सिंह ने जानकारी दी कि आरोपी राहुल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *