कैथल में गोली मारकर हत्या का आरोपी गिरफ्तार:रास्ते को लेकर हुआ था विवाद, गांव स्यू माजरा का मामला

Actionpunjab
3 Min Read




कैथल में थाना गुहला क्षेत्र के गांव स्यू माजरा में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने रास्ते को लेकर हुए विवाद में व्यक्ति को गोली मारी थी। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव स्यू माजरा निवासी प्रताप गिल के रूप में हुई है। तुड़ी बनाने के लिए खेत लिया गांव स्यू माजरा निवासी सतनाम की शिकायत अनुसार उन्होंने गांव के ही गुरदास उर्फ दासू के खेत से तुड़ी बनाने के लिए खेत लिया हुआ था। 19 अप्रैल की रात करीब 10 बजे जब वह अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली से रजबाहा की पटरी से होते हुए खेत में तुड़ी लेने जा रहा था। इसी दौरान वह प्रताप गिल के डेरे के पास पहुंचा, जहां प्रताप गिल, उसकी बेटी और उसका नौकर काला मौजूद थे। उन्होंने ट्रैक्टर को अपने खेत के अंदर से निकालने पर आपत्ति जताई और रास्ता रोक लिया। उसने उन्हें समझाने का प्रयास किया कि वह एक बार ट्रैक्टर निकाल लेगा और दोबारा इस रास्ते का उपयोग नहीं करेगा, लेकिन प्रताप गिल डंडा लेकर ट्रैक्टर के आगे खड़ा हो गया और गाली-गलौच करने लगा। चाचा को मौके पर बुलाया इसके बाद उसने अपने चाचा गुरविन्द्र सिंह को मौके पर बुलाया। जब उसके चाचा गुरविन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे और समझाने लगे तो प्रताप गिल ने अचानक अपनी राइफल से उस पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया, जो उसे नहीं लगा। इसके बाद आरोपी ने दूसरी गोली सीधे उसके चाचा गुरविन्द्र सिंह की छाती में मार दी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़े। डॉक्टरों ने मृत बताया इसके बाद प्रताप गिल अपनी राइफल लेकर कार में सवार होकर मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में उसके चाचा गुरविन्द्र सिंह को तुरंत सीएचसी गुहला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिस बारे थाना गुहला में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लाइसैंसी .22 राइफल व एक अन्य लाईसैंसी रिवाल्वर बरामद कर ली गई। आरोपी को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *