लुधियाना में स्वास्थ्य विभाग की रेड:15 क्विंटल संदिग्ध देसी घी किया जब्त; 2024 में एक्सपायर माल बेचने की थी तैयारी

Actionpunjab
2 Min Read




लुधियाना में मिलावटखोरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को बड़ी स्ट्राइक की है। विभाग की टीम ने गिल चौक के पास एक दुकान पर गुप्त सूचना के आधार पर रेड कर करीब 1,500 किलोग्राम (15 क्विंटल) संदिग्ध देसी घी बरामद किया। हैरानी की बात यह है कि यहां 2 साल पहले एक्सपायर हो चुका सामान भी धड़ल्ले से सप्लाई के लिए रखा गया था। दूसरे राज्य से लाकर लुधियाना में खपाने की थी तैयारी शुरुआती जांच में सामने आया है कि घी की यह बड़ी खेप दूसरे राज्य से मंगवाई गई थी। इसे लुधियाना के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई किया जाना था। स्वास्थ्य विभाग को इसकी गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश गोयल और जतिंदर विर्क की टीम ने अचानक दबिश दी। एक्सपायरी डेट देख उड़े अधिकारियों के होश छापेमारी के दौरान जब टीम ने स्टॉक चेक किया तो वहां भारी अनियमितताएं मिलीं। परिसर में रखे कुछ प्रोडक्ट्स की एक्सपायरी डेट 2024 की थी लेकिन उन्हें हटाया नहीं गया था। अधिकारियों के मुताबिक एक्सपायर हो चुके सामान को भी मार्केट में उतारने की तैयारी थी जो लोगों की सेहत के साथ बड़ा खिलवाड़ है। जांच के लिए लिए गए 4 सैंपल टीम ने मौके से कुल चार सैंपल भरकर लैब भेजे हैं, जिसमें देसी घी 2 नमूने,स्किम्ड मिल्क 1 नमूना (जो एक्सपायर हो चुका था),मल्टी-सोर्स कुकिंग ऑयल 1 नमूना शामिल है। अधिकारियों ने कहा कि जनता की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *