112 Sqm Plots for Middle Class Homes

Actionpunjab
2 Min Read



लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की नई ‘वरुण विहार’ योजना में इस बार मिडिल क्लास परिवारों को प्राथमिकता दी जा रही है। प्राधिकरण बड़े प्लॉट्स के बजाय छोटे साइज के भूखंड लाने की तैयारी में है, ताकि सीमित बजट में ज्यादा से ज्यादा लोग अपना घर बना सकें।

.

योजना में MIG वर्ग के लिए 112 वर्गमीटर के प्लॉट प्रस्तावित हैं। ऐसे करीब 400 से अधिक भूखंड रखे जाएंगे। छोटे साइज के कारण इनकी कुल कीमत कम रहेगी, जिससे मध्यमवर्गीय परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है।

कीमत 2500-2700 रुपए प्रति वर्गफुट के बीच

प्राधिकरण प्लॉट्स की दर 2500 से 2700 रुपए प्रति वर्गफुट के बीच तय करने की तैयारी में है। हालांकि अभी कॉस्ट ऑडिटिंग जारी है।

लॉटरी से आवंटन, 3 साल बाद मिलेगा कब्जा

प्लॉट्स का आवंटन लॉटरी सिस्टम से होगा। आवंटन के बाद भी लोगों को करीब तीन साल इंतजार करना होगा, क्योंकि कॉलोनी को विकसित करने में समय लगेगा।

जून अंत में लॉन्च की तैयारी

योजना को जून के अंतिम सप्ताह में लॉन्च करने की तैयारी है। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कराए जाने की संभावना है। लॉन्च के साथ ही रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो जाएंगे।

सभी वर्गों को मिलेगा मौका

योजना में सिर्फ MIG ही नहीं, बल्कि LIG और EWS वर्ग के लिए भी प्लॉट आरक्षित किए जाएंगे।

बड़े पैमाने पर विकसित होगी कॉलोनी

आगरा एक्सप्रेस-वे के पास 2664 हेक्टेयर में बसने वाली इस योजना में चौड़ी सड़कें, ग्रीन बेल्ट, पार्क, इंडस्ट्रियल और लॉजिस्टिक जोन जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *