![]()
फरीदाबाद में दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे नंबर 19 पर देर रात तेज स्पीड़ बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज कारों का कहर देखने को मिला। बीएमडब्ल्यू कार ने सड़क पर चल रही एक बाइक को टक्कर मार दी। गनीमत रही की इस हादसे में बाइक सवार दोनों को लोगों को हल्की चोट आई। हांलाकि दोनों के ड्राइवर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से हाईवें से गाड़ियो को हटाकर ट्रैफिक को सामान्य कराया। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कैसे हुआ हादसा इस हादसे के प्रत्यक्षदर्शी राजेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, वह शादी के समारोह से करके पलवल से लौट रहे थे। दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे नंबर 19 पर एस्कॉर्ट्स मुजेसर मेट्रो स्टेशन बहुत ही तेज स्पड़ी में दो कारें उनकी कारो को क्रास करते हुए निकली। कुछ ही सेकेंड बाद उन्होंने देखा की दोनों कार का एक्सीडेंट हो चुका है। मर्सिडीज ने बाइक को टक्कर मारी दूसरे राहुल नाम के प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सफेद रंग की बीएमडब्ल्यू और काले रंग की मर्सिडीज दोनों की कारे हाईवें पर तेजी से दौड़ रही थी। काले रंग की मर्सिडीज आगे चल रही थी जबकि सफेद रंग की बीएमडब्ल्यू पीछे चल रही थी। मर्सिडीज ने रोड़ पर चल रही एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक दूर जाकर गिर गई। बीएमडब्ल्यू कार ने मर्सिडीज में पीछे से टक्कर मारी पीछे तेज स्पीड़ में आ रही सफेद रंग की बीएमडब्ल्यू कार ने मर्सिडीज में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे मर्सिडीज घूम कर रोड़ के बीच में खड़ी हो गई । इस टक्कर में बीएमडब्ल्यू का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बाइक पर दो लोग सवार थे बाइक सवार राकेश ने बताया कि दोनों को चोट आई है। बाइक सवार राकेश ने बताया कि वो अपने घर जा रहे थे। इस हादसे में उनकी जान तो बच गई है लेकिन दोनों को कुछ चोंटे आई है। पुलिस बोली जांच कर रहे प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों वाहनों के ड्राइवरों ने शराब पी हुई थी जो तेज स्पीड़ में हाईवें पर गाड़ियों को दौड़ा रहे है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हांलाकि पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
फरीदाबाद में दिल्ली-आगरा हाईवे पर रफ्तार का कहर:BMW-मर्सिडीज की टक्कर,बाइक को टक्कर मारी, प्रत्यक्षदर्शी बोले- रेस लगा रहे थे
Leave a comment