Bar Council Election Banswara | Advocates Vote Count Update 2026

Actionpunjab
1 Min Read



बार कौंसिल ऑफ राजस्थान के वर्ष 2026 के लिए कार्यकारिणी चुनने हेतु बुधवार को मतदान प्रक्रिया जारी है। बांसवाड़ा न्याय क्षेत्र में सुबह से ही अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। निर्वाचन अधिकारी योगेश सोमपुरा ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण और सुव्

.

​​निर्वाचन अधिकारी योगेश सोमपुरा ने बताया कि मतदान सुबह से ही शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। दोपहर 12 बजे तक बांसवाड़ा न्याय क्षेत्र में करीब 150 अधिवक्ता मतदान कर चुके हैं।

बांसवाड़ा में 523 व जिले में 900 मतदाता

​निर्वाचन अधिकारी सोमपुरा के अनुसार, इस बार कौंसिल चुनाव में कुल 234 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पूरे बांसवाड़ा जिले में लगभग 900 मतदाता हैं, जबकि अकेले बांसवाड़ा न्याय क्षेत्र मे 523 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

​तहसील स्तर पर भी मतदान जारी

​मुख्य मतदान केंद्र के अलावा जिले के अन्य न्याय क्षेत्रों जैसे गढ़ी, कुशलगढ़, घाटोल, और बागीदौरा में भी संबंधित बूथों पर सुबह से ही मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है।

वहीं दोपहर 12 बजे तक 150 अधिवक्ताओं ने मतदान कर दिया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *