स्मृति ईरानी ने संतोष ओझा के बेटे से बात की:अमेठी में सड़क हादसे में हुई थी मौत, भाजपा जिलाध्यक्ष घर पहुंचे

Actionpunjab
1 Min Read




अमेठी में बीती रात हुए एक सड़क हादसे में मेदन मवई गांव निवासी संतोष ओझा का निधन हो गया। इस घटना पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतक संतोष ओझा के बेटे आशुतोष (आशु) से फोन पर बात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। यह सड़क हादसा बीती रात अमेठी में हुआ था, जिसमें संतोष ओझा की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व सांसद स्मृति ईरानी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। स्मृति ईरानी के निर्देश पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने संतोष ओझा के परिजनों से मुलाकात की और उनके पुत्र आशुतोष की फोन पर स्मृति ईरानी से बात कराई। फोन पर हुई बातचीत के दौरान स्मृति ईरानी ने परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वह पूरी तरह उनके साथ खड़ी हैं और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने भी घटना को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता शोक संतप्त परिवार के साथ हैं और पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *