Delhi IRS Officer Daughter Murder

Actionpunjab
5 Min Read


नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
पुलिस के अनुसार, 22 साल की पीड़ित घटना के समय घर में अकेली थी। - Dainik Bhaskar

पुलिस के अनुसार, 22 साल की पीड़ित घटना के समय घर में अकेली थी।

दिल्ली के कैलाश हिल्स इलाके में बुधवार सुबह एक सीनियर IRS अफसर के घर में उनकी 22 साल की बेटी की रेप के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, घटना सुबह करीब 6 बजे उस समय हुई जब युवती घर में अकेली थी।

IRS अफसर और उनकी पत्नी रोज की तरह जिम गए हुए थे। वापस लौटे तो बेटी का शव कमरे में मिला। वह UPSC की तैयारी कर रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उसके साथ पहले रेप किया गया। फिर मोबाइल फोन के चार्जिंग केबल से गला घोंटकर हत्या की गई।

पुलिस के मुताबिक, मामले में 19 साल का राहुल मीणा मुख्य संदिग्ध है। वह IRS अफसर के घर में करीब आठ महीने तक नौकर था। उसे करीब एक महीने पहले रोजमर्रा के खर्चों में गड़बड़ी के आरोप में नौकरी से हटा दिया गया था।

पुलिस और फोरेंसिक टीमें IRS अफसर के घर पर जांच के लिए पहुंचीं।

पुलिस और फोरेंसिक टीमें IRS अफसर के घर पर जांच के लिए पहुंचीं।

पीड़ित के चेहरे और सिर पर भी गंभीर चोटें

सूत्रों के अनुसार, मीणा को घर की बनावट और परिवार की दिनचर्या की पूरी जानकारी थी। उसे यह भी पता था कि युवती के माता-पिता कब वॉक या जिम के लिए घर से निकलते हैं।

बताया जा रहा है कि आरोपी सुबह करीब 6 बजे घर में घुसा, युवती पर हमला किया और उसके साथ रेप किया। इस दौरान उसने डंडे से भी हमला किया, जिससे पीड़ित के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं।

इसके बाद उसने मोबाइल चार्जिंग केबल से उसका गला घोंट दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं।

पुलिस ने कार क्लीनर और मौजूदा नौकर को हिरासत में लिया

पुलिस ने अब तक एक कार क्लीनर और घर में काम करने वाले एक अन्य नौकर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और उन लोगों से पूछताछ की जा रही है जिनका आरोपी से संपर्क हो सकता है।

FSL (फोरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए।

FSL (फोरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए।

2 दिन पहले कार पार्किंग को लेकर बिजनेसमैन की हत्या हुई थी

दिल्ली में दो दिन पहले सोमवार को कार पार्किंग विवाद में 34 साल के कपड़ा व्यापारी पंकज नैयर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें मुख्य आरोपी गौरव शर्मा (42) का सौतेला बेटा भी शामिल है।

गौरव और मृतक दोनों के बीच प्रीत विहार इलाके में अपने घर के बाहर टोयोटा फॉर्च्यूनर और BMW कार पार्क करने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद में एक तरफ पंकज और उनके भाई पारस नैयर और दूसरी तरफ गौरव, उसके साथी शामिल थे।

पुलिस के अनुसार, गौरव शर्मा ने फायरिंग की। उसे घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद पुलिस टीम ने मंगलवार सुबह उसके सहयोगियों सुनील शर्मा (41) और उसके सौतेले बेटे सिद्धार्थ को गिरफ्तार किया।

—————————

क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

लेडीज संगीत में डांस करने पर महिला की हत्या: पड़ोसियों के घर देखकर भड़का जेठ, दरात से मुंह-छाती और हाथ काटे

हरियाणा के रोहतक में जेठ ने दरात से काटकर अपने छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर दी। महिला पड़ोसियों के यहां लेडीज संगीत पर गई थी। वहां उसे डांस करता देख जेठ भड़क गया। जैसे ही वह घर आई तो उसने दरात से हमला किया। उसने सिर, मुंह, छाती, हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों पर वार किए। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *