महराजगंज एसपी शक्ति मोहन लकड़ी का स्ट्रक्चर गिरने से घायल:सिर में चोट आने से लगे 8 टांके, वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान हादसा

Actionpunjab
2 Min Read




महराजगंज में एसपी शक्ति मोहन अवस्थी वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान एक लकड़ी के स्ट्रक्चर के गिरने से घायल हो गए। घटना बुधवार को हुई, जब लकड़ी स्ट्रक्चर उनके सिर पर गिरा, जिससे उन्हें चोट आई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। एसपी को किसी तरह का खतरा नहीं घटना बुधवार दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। जब अचानक अलमारी के ऊपर रखा लकड़ी के स्ट्रक्चर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के सिर पर गिर पड़ा। जिससे सिर में चोट आ गई। हादसे के बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए के एमसी डिजिटल हॉस्पिटल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान उनके सिर पर आठ टांके लगाए। करीब एक घंटे तक चले इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। चिकित्सकों के अनुसार, उनकी स्थिति अब स्थिर है और किसी तरह का खतरा नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा भी अस्पताल पहुंचे और एसपी का हालचाल जाना। इसके अलावा पुलिस विभाग के अधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंचकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते नजर आए। इस घटना से कुछ समय के लिए पुलिस महकमे में चिंता का माहौल रहा, हालांकि डॉक्टरों द्वारा हालत सामान्य बताए जाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *