पानीपत में एक्सीडेंट में नाबालिग चाचा-भतीजे की मौत:14 और 7 साल के थे, कार ने कुचला, 1 इकलौता बेटा; 4 दिन बाद परिवार में शादी

Actionpunjab
3 Min Read




हरियाणा के पानीपत के गांव बबैल से पलहेड़ी की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े दो बच्चों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बच्चे कई फुट दूर उछल कर जा गिरे। हादसे के बाद वहां मौजूद लोग दोनों बच्चों को उठाकर अस्पताल की ओर दौड़। मगर, अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मृतक आपस में चाचा-भतीजे थे, जिनकी उम्र करीब 14 और सात साल थी। विनीत तीसरी कक्षा में पढ़ता था, जबकि गुनीत आठवीं कक्षा का छात्र था। दोनों के पिता ड्राइवरी करते हैं। इनके परिवार में 4 दिन बाद लड़की की शादी होनी है, जिसकी तैयारी चल रही थी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए कैसे हुआ हादसा…. सड़क पर खड़े थे, तभी कार ने मारी टक्कर हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों की पहचान गांव बबैल निवासी 7 वर्षीय विनित पुत्र सोनू और 14 वर्षीय गुणीत पुत्र साहब सिंह के रूप में हुई है। गुणीत परिवार का इकलौता चिराग था। उससे बड़ी लड़की है। जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे गांव के पास ही सड़क पर थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल, पर नहीं बची जान हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और भारी संख्या में राहगीर और ग्रामीण इकट्ठा हो गए। घायल बच्चों को तुरंत निजी वाहनों की मदद से पानीपत के सिविल अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। कल होगा पोस्टमॉर्टम, परिजनों में कोहराम हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और बच्चों के शवों का पंचनामा भरकर उन्हें शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमॉर्टम कल यानी गुरुवार को करवाया जाएगा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। कार सवार मौके से हुआ फरार उधर, हादसे के बाद आरोपी कार सवार मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी काफी तेज रफ्तार से कार चला रहा था। हादसे के बाद वह रुका नहीं और तेज स्पीड से ही कार को दौड़ा ले गया। पुलिस अब उसकी तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस को कहना है कि आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *